Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हौंसले की उड़ान- फुटपाथ से शुरू किया सफर आज चार फैक्ट्री तक जा पहुंचा

Updated on Wednesday, November 27, 2024 20:58 PM IST

अपने हुनर से सैकड़ों महिलाओं को बनाया हुनरमंद, हासिल की डॉक्टरेट की मानद उपाधि 

शहीदों की वीरांगनाओं को ट्रेनिंग देकर बना रही आत्मनिर्भर 

अकेले शुरू किया सफर, आज 1000 से अधिक परिवारों को दे रही रोजगार 

चण्डीगढ़, 26 नवंबर- बुलंद हौसले और ईमानदार कोशिश हो तो सफलता एक ना एक दिन हासिल जरूर होती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है श्रीमती कृष्णा यादव ने। कभी सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी बेच कर घर का गुजारा करने वाली श्रीमती कृष्णा आज गुरुग्राम के बजघेड़ा में अपनी मेहनत और लगन के दम पर चार फैक्ट्री को संभालती है। साथ ही साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का भी काम कर रही है। 

43वाँ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा गया है। इस मेले के हरियाणा मंडपम में एक ओर जहाँ हरियाणा की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिल रही है वही हरियाणा के लघु और कुटीर उद्योग व उनसे जुड़े उत्पाद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे है। मेले में एक स्टॉल श्री कृष्णा पिकल्स के नाम से हरियाणा मंडपम में है। जिनके उत्पादों का घर जैसा स्वाद और इनकी शुद्धता लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। 

अचार बनाने के आईडिया ने बदली किस्मत 

श्री कृष्णा पिकल्स की मालिक श्रीमती कृष्णा यादव बताती है कि किसी समय फुटपाथ पर सब्जी बेच कर परिवार का गुजारा करने को मजबूर थी। अक्सर सब्जी बच जाती जिस से काफी नुकसान हो जाता था। तब एक तरकीब सूझी और बची हुई सब्जी का अचार बनाना शुरू किया और उसे भी सब्जी के साथ बेचने के लिए रखना शुरू किया। फिर किसी ने बताया कि पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र उजवा नई दिल्ली में अचार बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है तो वहाँ से अचार, मुरब्बे, जूस आदि बनाए की ट्रेनिंग ली। शुरू-शुरू में ग्राहक अचार खरीदने में आनाकानी करते थे तो ग्राहक बनाने के लिए अचार के सैंपल फ्री देने शुरू किए। लोगों को अचार पसंद आने लगा। अचार की मांग बढ़ने लगी तो आस पास के दुकानदार भी उनके बनाए अचार को रखने के लिए राजी हो गये। घर के बने अचार का स्वाद सभी को पसंद आ रहा था। अचार की मांग बढ़ने से अब अकेले इतना अचार बनाना मुश्किल होने लगा, तो आस पास की महिलाओं को भी इस काम में शामिल किया। 

अचार से शुरू हुई ये कहानी 152 तरह के प्रोडक्ट तक पहुंची

 श्रीमती कृष्णा बताती है कि उनके अचार की सबसे बड़ी खूबी उसका घर जैसा स्वाद था जिसे लोग खूब पसंद कर रहे थे। हमारा शुरू से फोकस शुद्धता और हाइजीन पर अधिक रहा। देखते ही देखते हमारे बनाये सामान की मांग इतनी बढ़ गई कि घर छोटा पड़ने लगा। तब गुरुग्राम में एक छोटी फैक्ट्री शुरू की। अचार से शुरू हुई ये कहानी आज 152 तरह के प्रोडक्ट जैसे अचार, मुरब्बे के साथ-साथ जूस, जेली, चटनी और जैम तक जा पहुँची है। 

500 रुपये से शुरुआत कर आज चार फैक्ट्री के जरिये करोड़ों का कारोबार संभाल रही कृष्णा 

मात्र 500 रुपये से अचार के कारोबार की शुरुआत करने वाली कृष्णा आज चार फैक्ट्री की मालकिन है। वह बताती है कि वह पढ़ी लिखी नहीं है लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई हर हाल में जारी रखी। खाली समय में उन्होंने अपने बच्चों से हिसाब किताब करना सीखा। आज फैक्ट्री में प्रोडक्शन का सारा काम कृष्णा ख़ुद संभालती है वही उनके पति ऑफिस का काम और बेटे दुकान, मेले और प्रदर्शनी का काम देखते है। 

अकेले शुरू किया सफर आज 1000 से अधिक परिवारों को दे रोजगार 

सफलता के इस सफ़र की शुरुआत कृष्णा ने अकेले ही की। समय के साथ महिलाएं जुड़ती गई और कारवां बनता चला गया। आज उनके साथ वर्तमान में 1000 अधिक ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हुई है। जो ना केवल इस व्यवसाय से जुड़ कर इसे अपनी आजीविका का साधन बना चुकी है बल्कि आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती भी प्रदान कर रही है। 

वैल्यू एडिशन में पीएचडी डिग्री से किया गया सम्मानित 

समाज में इनके बहुमूल्य योगदान के लिए इन्हें वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) के क्षेत्र में पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बाल्यान द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है, वही इन्हें एन जी रंगा कृषि सम्मान, पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय पुरस्कार, नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार,महिला किसान चैंपियन अवार्ड, कृषि नवाचार अवार्ड, खेती-किसानी नवाचार अवार्ड जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

दिव्यांग युवाओं और शहीदों की वीरांगनाओं को ट्रेनिंग देकर बना रही आत्मनिर्भर 

समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए कृष्णा ने बीएसएफ के शहीद जवानों की 47 वीरांगनाओं को जहाँ ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर प्रदान किया है, वहीं शारीरिक रूप से दिव्यांग युवाओं को ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षित कर उनके जीवन में रोशनी लाने का काम किया है। जो काबिले तारीफ है और समाज से प्रति उनकी सोच को दिखाता है। कृष्णा आज ना केवल महिलाओं के लिए बल्कि युवा वर्ग के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X