Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री ने हिसार में जाट शिक्षण संस्था के 100 वर्ष पूरा होने व चौधरी छाजू राम की 159वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में की शिरकत

Updated on Wednesday, November 27, 2024 20:41 PM IST

दानवीर सेठ छाजू राम ने देश में शिक्षा की लौ जगा कर लोगों को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का किया काम: मुख्यमंत्री

हरियाणा सरकार का संकल्प वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद और वित्तीय रूप से समृद्ध बने- मुख्यमंत्री

2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य

राज्य सरकार युवाओं को उच्चतर एवं कौशल युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत – नायब सिंह सैनी

हिसार 25 नवंबर। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद हो और वित्तीय रूप से समृद्ध बने। इसके लिए सरकार द्वारा शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास पर भी बल दिया जा रहा है। वर्तमान राज्य सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री आज जिला हिसार में जाट शिक्षण संस्था के 100 वर्ष पूरा होने व चौधरी छाजू राम जी की 159वीं जयंती के उपलक्ष्य में छाजू राम मेमोरियल जाट महाविद्यालय में आयोजित समारोह में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छाजू राम मेमोरियल जाट महाविद्यालय में योगा एवं इनडोर एक्टिविटी मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से जाट शिक्षण संस्था को 31 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दानवीर सेठ छाजू राम ने देश में शिक्षा की लौ जलाकर कर लोगों को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का काम किया। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र के विकास में उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा रहेगा अविस्मरणीय रहेगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हम जो विकसित हरियाणा देख रहे हैं, उसे बनाने में ऐसी संस्थाओं ने महान योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जाट शिक्षण संस्थाओं जैसी सभी संस्थाओं ने प्रदेश तथा देश के विकास में अहम योगदान दिया है। सेठ छाजूराम शिक्षा के महत्व को भली भांति जानते थे। इसीलिए उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए अनेक शिक्षण संस्थान स्थापित किये, इन शिक्षण संस्थाओं ने देश को अनेक आईएएस अधिकारी, न्यायाधीश, खिलाड़ी, वैज्ञानिक तथा राजनेता दिए हैं, जिन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करने का काम किया है।


पिछले 10 वर्षों में शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए उठाए अनेक कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेठ छाजूराम जी के आदर्शों पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सरकार ने प्रदेश में हर 20 किलोमीटर की दूरी पर कॉलेज खोले हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में कुल 77 नये राजकीय कॉलेज खोले गए, जिनमें से 32 लड़कियों के हैं। प्रदेश में महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 182 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को प्राथमिक शिक्षा मिले, माध्यमिक शिक्षा के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और उच्चतर शिक्षा के विद्यार्थियों को विशेषज्ञता से युक्त शिक्षा मिले। इसी दिशा में प्रदेश में उच्चतर शिक्षा परिषद् की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले गरीब परिवार के होनहार विद्यार्थियों के लिए मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थी को 1 लाख 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिये जा रहे हैं।


वर्ष 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि युवाओं को ऐसी शिक्षा मिले, जो उन्हें रोजगार सक्षम बनाए, चरित्रवान बनाए और उनमें नैतिक गुणों का समावेश करे। इसी दिशा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। केन्द्र सरकार ने इस नीति को वर्ष 2030 तक लागू करने का लक्ष्य रखा है, परन्तु हरियाणा में इसे वर्ष 2025 तक ही पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। यह नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में एनएसक्यूएफ, कॉलेजों में पहल योजना, विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन सेंटर और तकनीकी संस्थानों में उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण के लिए उद्योगों के साथ एम.ओ.यू. करने जैसे कारगर कदम उठाये गये हैं। राज्य सरकार ने हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत 1 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान किया है ताकि युवा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के 1 लाख 71 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके अलावा, हमने अपने तीसरे कार्यकाल में 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर पक्की सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा हुआ है। इसको पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार युवाओं को उच्चतर एवं कौशल युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन किया है। ओलंपिक खेलों में भारत ने 6 मेडल जीते हैं, जिनमें से चार मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल कर प्रदेश का नाम दुनिया भर में रोशन करने का काम करके दिखाया है। यह सब खिलाड़ियों की मेहनत तथा राज्य सरकार की खेल नीति के कारण हो पाया है।

सेठ छाजू राम ने न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में स्थापित करवाई शिक्षण संस्थाएं – रणबीर गंगवा
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि दानवीर सेठ छाजू राम ने न केवल हरियाणा बल्कि देशभर में शिक्षण संस्थाएं स्थापित करवाई। उन्होंने कहा कि आज इन शिक्षण संस्थानों में हर क्षेत्र तथा वर्ग के बच्चे बेहतरीन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी इसी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है। आज महाविद्यालय में आकर पढ़ाई के दिनों की यादें ताजा हो गई है। यहां आकर मैं भाव विभोर हूं। उन्होंने जाट शिक्षण संस्थान को 11 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

सेठ छाजू राम के दिखाये मार्ग पर चलकर हरियाणा सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कर रही काम – महीपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उन्नति कर रहा है। इसमें दानवीर सेठ छाजू राम का विशेष योगदान है। वर्तमान राज्य सरकार भी सेठ छाजू राम के दिखाये मार्ग पर चलकर सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले युवा यह सोचते थे कि पढ़े या नहीं पढ़ें। लेकिन अब युवा पढ़ाई कर रहे हैं क्योंकि उनमें यह विश्वास जग गया है कि मेहनत करने से बड़े से बड़े सरकारी पद को प्राप्त किया जा सकता है। गरीब से गरीब परिवारों के बच्चे भी अपनी मेहनत के दम पर सरकार नौकरी हासिल कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक श्री रणधीर पनिहार, भाजपा के महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इनके अलावा, विधायक श्री विनोद भ्याणा, विधायिका श्रीमती सावित्री जिंदल, दानवीर सेठ छज्जू राम के पौत्र अरविंद चौधरी, पूर्व मंत्री श्री अनूप धानक, जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान श्री दिलदार पूनिया, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर मालीवाल, उपायुक्त श्री अनीश यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X