Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

सीनियर पत्रकार चंद्रशेखर धरणी के पुत्र अक्षिल के विवाह समारोह में पहुचे नायब सैनी

Updated on Wednesday, November 20, 2024 18:42 PM IST

भूपिंदर हुड्डा,अशोक अरोड़ा सहित अनेकों प्रदेश की बड़ी राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियां

मुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद


पंचकूला - पंचकूला के रेड बिशप टूरिस्ट कांप्लेक्स में एमडब्ल्यूबी अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के पुत्र अखिल धरणी के विवाह की खुशी में शानदार रिसेप्शन पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था, जहाँ प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों ने पहुंच वर वधु को आशीर्वाद दिया तथा नई पारी की शुरुआत की शुभकामनाएं दी। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली रात लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री की ही गाड़ी में एक साथ पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्टेज पर पहुंच वर वधू का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में सबसे पहले पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई का आगमन हुआ था, उसके बाद प्रदेश के सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज व कांग्रेस के बेहद वरिष्ठ विधायक अशोक अरोड़ा पहुंचे। इनके अलावा केबिनेट श्याम सिंह राणा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार, मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, हांसी के विधायक विनोद भ्याना, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह गोगी, प्रियंका गांधी कौर कमेटी के सदस्य प्रदीप नरवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक मेहता समेत अनेको वरिष्ठ शासनिक-प्रशासनिक लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 


ब्यूरो क्रेसी में कई वरिष्ठ अधिकारी सी आई डी चीफ आलोक मित्तल,सेवानिवृत्त चीफ सैक्ट्री केशनी आनंद अरोड़ा,पी के गुप्ता,अनुराधा गुप्ता, विजय दहिया,धनपत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

धरणी निवास पर भी बधाई देने पहुंचे थे कल्याण

कार्यक्रम में अनिल विज की लगभग डेढ़ घंटा रही मौजूदगी

बता दें कि एमडब्ल्यूबी अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के साथ विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण की यारी आज की नहीं बल्कि साढ़े तीन दशक पुरानी है। हर दुख सुख की घड़ी में यह दोनों एक दूसरे के साथ न केवल खड़े होते रहे हैं बल्कि इनका पारिवारिक मेलजोल भी बेहद गहरा है। इसी कारण हरविंदर कल्याण इस कार्यक्रम से पहले पंचकूला में मौजूद धरणी निवास पर परिवार को विवाह के लिए बधाई देने पहुंचे थे जहां वह करीब 2 घंटे तक रहे। इसी तरह ही प्रदेश के बेहद वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज की कार्यक्रम में लगभग डेढ़ घंटे की मौजूदगी काफी शोभा बढ़ाती रही। चंद्रशेखर धरणी अनिल विज के संघर्ष के दौरान के दोस्त हैं। यह दोस्ती लगभग 35 साल ही पुरानी है। समय के उतार-चढ़ाव के दौरान भी इनकी दोस्ती में कभी उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया हमेशा एक दूसरे के लिए और एक दूसरे के साथ यह खड़े रहे हैं। जिस प्रकार से प्रदेश की जनता अनिल विज को यारों का यार बताती है, ठीक उसी प्रकार अनिल विज और चंद्रशेखर धरणी की यारी भी काफी लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती है।


सत्ता पक्ष व विपक्ष के दो दबंग लीडर (विज- अरोड़ा) काफी देर तक बैठे रहे एक साथ

अनिल विज और अशोक अरोड़ा ने गले मिल एक दूसरे से पूछा कुशलक्षेम

एमडब्ल्यूबी अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इसलिए भी आकर्षण पूर्ण रहा क्योंकि इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से संबंधित बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थी। इस समारोह में मौजूदा भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए थे वहीं कांग्रेस सरकार में कैबिनेट स्तर के रहे मंत्रियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के एक सुंदर तस्वीर सामने आई जिसमें मौजूदा वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भाजपा के बेहद दबंग - बेबाक एवं न्याय प्रिय कार्यशैली के लिए सुप्रसिद्ध अनिल विज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं कांग्रेस पार्टी के बेहद अनुभवी- स्पष्ट वादी - मुखर विधायक अशोक अरोड़ा ने काफी वक्त एक साथ गुजारा। दोनों एक ही सोफे पर एक साथ बैठे। अनिल विज के कार्यक्रम में पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद अशोक अरोड़ा पहुंचे थे। जहां अरोड़ा के पहुंचने पर दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और फिर हाथ मिलाकर एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछा। यह बेहद खूबसूरत समा था क्योंकि ऐसे मौके बहुत कम देखने को मिलते हैं। बता दें कि अनिल विज जीटी बेल्ट पर मौजूद अंबाला छावनी से विधायक हैं, ठीक पड़ोस में कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट से अशोक अरोड़ा मौजूदा विधायक है। दोनों ही अपने पंजाबी समाज के बड़े चेहरे हैं और प्रदेश भर में इन दोनों नेताओं की पकड़ बहुत मजबूत है इसलिए भी अपने-अपने दल में यह दोनों नेता बेहद वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

 

बेहद बिजी शेड्यूल होने के बावजूद पहुंचे मुख्यमंत्री

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शेड्यूल मंगलवार को काफी बिजी था। क्योंकि विधानसभा सत्र के कारण भी उन्हें दिन में वहां समय देना था। उसके बाद पंचकूला भाजपा कार्यालय पंचकमल में उन्होंने एक महत्वपूर्ण मीटिंग भी लेनी थी। इसके साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण लोगों के साथ बैठकों का भी आयोजन था। मुख्यमंत्री के लिए समय निकालना काफी मुश्किल था बावजूद इसके मुख्यमंत्री देर रात्रि लगभग 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली उन्हीं की गाड़ी में आए थे। जहां पहुंचने पर एमडब्ल्यूबी अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने उनका वेलकम किया और यह तीनों उनके साथ स्टेज पर वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इन्होंने परिवार संग फोटो भी करवाई। यह बेहद सुंदर पल था और कार्यक्रम में मौजूद सभी आम खास लोगों का ध्यान स्टेज पर था।


देश प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ पत्रकार भी पहुंचे थे समारोह में

प्रदेश के बेहद वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर धरणी के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में देश प्रदेश के सैकड़ो पत्रकार पहुंचे थे। जिस कारण कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगे नजर आए। इसमें बेहद वरिष्ठ पत्रकार अमित आर्य, सुधीर पांडेय, राकेश गुप्ता, आकांक्षा सक्सेना, सुरेंद्र धीमान, सुमन भटनागर, नरेश उप्पल, निश्चल भटनागर, सुरेंद्र मेहता, भुवनेश झंडई, विनोद खुंगर, तरुण कपूर, दीपक बंसल, अविनाश पांडेय, इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


ज्यूडिशरी और प्रशासनिक हस्तियों ने भी कार्यक्रम की बढ़ाई शोभा

इस वैवाहिक कार्यक्रम में केवल राजनीतिक लोगों की ही नहीं बल्कि ज्यूडिशरी व प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी मौजूदगी भी देखी गई। जिसमें हाई कोर्ट व जिला कोर्ट्स के कई न्यायाधीश शामिल हुए। प्रशासनिक स्तर पर हरियाणा सचिवालय के बेहद वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कई आईएएस, आईपीएस, एचसीएस- एचपीएस स्तर के अधिकारियों ने भी पहुंच धरणी परिवार को बधाइयां दी। कार्यक्रम में प्रदेश के दर्जनों अति वरिष्टतम अधिवक्ता भी पहुंचे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X