Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह को लेकर उपायुक्त ने की बैठक अध्यक्षता

Updated on Tuesday, November 19, 2024 09:50 AM IST

समारोह में सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित

पंचकूला 18 नवम्बर - मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पान्डूरंग ने वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से गीता जयंती के आयोजन को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश प्रत्येक प्राणी के लिए है। गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी करके जयंती को मेले का स्वरूप प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस बार अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य उड़ीसा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तंजानिया भागीदारी देश रहेगा। गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गीता पूरी मानव जाति के लिए है। यह हमारे लिए बड़ी ही सौभाग्य की बात है कि हम हरियाणा के वासी हैं, जो गीता की जन्मस्थली है।

वीसी उपरांत उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला स्तरीय गीता जंयती को लेकर संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि 9 से 11 दिसंबर तक गीता जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगी। गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक स्कूली बच्चों के साथ-साथ सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह प्रेरणादायी होने के साथ-साथ भव्य और आकर्षक होगी। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव के दौरान तीनों दिन विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सके।

उपायुक्त ने कहा कि गीता जयंती समारोह का शुभारंभ हवन व गीता पूजन के साथ किया जाएगा। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें गीता मनीषी गीता के महत्व पर अपना व्याख्यान देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों द्वारा गीता का श्लो£ोकोच्चारण किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम दिन नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गीता पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। नगर शोभा यात्रा में धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी गीता पर आधारित अपनी झांकी शामिल कर सकते हैं।

मोनिका गुप्ता ने कहा कि गीता जयंती समारोह को एक मेले का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ताकि जिला में गीता जयंती के रंग में रंगा नजर आए।

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गीता जयंती समारोह में भाग लेने वाले स्कूलों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयारियां करवाना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय गीता जंयती के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता को नोडल आफिसर बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण लीला और गीता पर ही आधारित होने चाहिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक अतिरिक्त उपायुक्त एवं आयुक्त नगर निगम अपराजिता, एसडीएम पंचकूला गौरव चैहान, एसडीएम कालका राजेश पुनिया, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X