Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंचकूला का एक्यूआई 200, अभी स्कूलों की कक्षाएं निरंतर लगेंगी - उपायुक्त

Updated on Tuesday, November 19, 2024 09:27 AM IST

सड़क पर अनकवर्ड चलने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई - मोनिका गुप्ता

उपायुक्त ने सभागार में प्रदूषण स्तर के नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

पंचकूला, 18 नवम्बर - उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय के सभागार में प्रदूषण स्तर के नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो रोजाना एक्यूआई की रिपोर्ट को पेश करेंगे। साथ ही स्टोन क्रेशर, निर्माण कार्यों समेत अन्य कार्यों का निरीक्षण कर पानी छिड़काव करवाया जाए और प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को जिला का एक्यूआई 200 हैं, जबकि शनिवार को एक्यूआई 181 दर्ज किया गया। 10 नवम्बर से अब तक 14 नवम्बर को जिला का सबसे जयादा एक्यूआई 290 दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि शनिवार से हवा का प्रवाह शुरू हुआ है जिससे जिला की स्थिति में सुधार है। आने वाले समय में भी एक्यूआई में सुधार होने की सम्भावना है।

मोनिका गुप्ता ने कहा कि जिला का एक्यूआई दूसरे जिलों से कम है। साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक का लेवल दो दिनों से सुधार में हैं। ऐसे में अभी स्कूलों को निरंतर पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से ब्लॉक वाइज रिपोर्ट ली। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो ब्लॉक की एयर क्वालिटी अच्छी है जबकि बाकि जिला में स्थिति सामान्य स्तर की है। शिक्षा विभाग ने भी अभी कक्षाओं को निरंतर रखने का प्रस्ताव दिया। जिस को उपायुक्त ने आगामी आदेशों तक मान्य करते हुए कक्षाओं को निरंतर रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा उठाने वाले वाहनों, रेत, मिट्टी व अन्य सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों को कवर करके आवाजाही करवाई जाए। सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया जाए। जो आदेशों की अवहेलना करें उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्हांने कहा कि वेस्ट व पराली आदि पदार्थों में आगजनी की घटनों पर रोक लगाई जाए। जिला में प्रदूषण फैलाने वाली सभी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। उन्हांने जिला वासियों से अपील की कि वो प्रदूषण से बचाव के उपायों को अपनाते हुए सावधानी बरतें।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, नगर निगम की ज्वाइंट कमीशनर सिमरनजीत, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल अधिकारी सुधीर मोहन मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X