अन्न-भंडारे आम जन में दूसरों के लिए कुछ करने की भावना को भी जन्म देते हैं: समाजसेवी अमिताभ रूंगटा
पंचकूला, 17 नवम्बर 2024: श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपने सामाजिक दायित्व का पालन करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में 140वां अन्न भंडारा आयोजित किया। इस अवसर पर सैंकड़ो जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया, जिससे मानवता की सेवा का एक और अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक श्री अमिताभ रुंगटा ने इस मौके पर कहा कि भंडारा लगाने से भूखे का पेट तो भरता ही है लेकिन इसके अलावा अन्न-भंडारे आम जन में दूसरों के लिए कुछ करने की भावना को भी जन्म देते हैं। यह इसलिए होता है क्यूंकि किसी को भंडारा लगाते देखने से दूसरों को भी ऐसा करने की प्रेरणा मिलती है । उन्होंने कहा कि भंडारा लगाना पुण्य का काम है क्यूंकि इससे समाज की भलाई होती है । उन्होंने यह भी कहा कि भंडारे जैसे आयोजनों की सफलता में पारिवारिक सहयोग और शुभचिंतकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
इस आयोजन में फाउंडेशन के स्वयंसेवकों अनुपमा रुंगटा, चैतन्य रुंगटा, प्रगति, सुखपाल सिंह और सुरेश जांगड़ा ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के इस महत्वपूर्ण कार्य ने एक सकारात्मक संदेश दिया और फाउंडेशन द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजन करने का संकल्प लिया गया।