Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की नई विधानसभा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Updated on Saturday, November 16, 2024 20:34 PM IST

 चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक, भगवंत मान विधानसभा के विषय पर गलत राजनीति न करें- नायब सिंह सैनी

 नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान को दी नसीहत, पंजाब सरकार लोगों के हित के लिए काम करे, ऐसी बयानबाजी करके भाईचारा खराब न करें

 पंजाब की स्थिति ठीक करें मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा की चिंता न करें- नायब सिंह सैनी

 चंडीगढ़, 15 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, न कि इस प्रकार की बयानबाजी करके लोगों को मुद्दे से भटकाना चाहिए। चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है। पंजाब के नेताओं को विधानसभा के विषय पर घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए।

 मुख्यमंत्री आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक श्री राम कुमार गौतम, श्री रणधीर पनिहार, श्री विनोद भ्याना और श्री देवेंद्र कादियान भी उपस्थित रहे।

 उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा नहीं बनने देंगे। श्री नायब सिंह सैनी ने श्री भगवंत मान को नसीहत देते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों के हित के लिए काम करे। हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है। इसलिए ऐसी बयानबाजी करके द्वेष खड़ा करने या भाईचारा खराब करने का काम न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल नहीं खरीद रही, न ही किसानों को एमएसपी का मूल्य दिया जा रहा है। पंजाब सरकार अपने राज्य में किसानों की स्थिति बेहतर करने पर ध्यान दें। चंडीगढ़ में विधानसभा नहीं बनने देंगे, ऐसे बयान देकर वे लोगों का ध्यान डायवर्ट करना चाहते हैं।

 पंजाब की स्थिति ठीक करें मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा की चिंता न करें

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हित में कदम उठाए। श्री भगवंत मान पंजाब की स्थिति ठीक करें, हरियाणा की चिंता न करें। ऐसे बयान देकर लोगों को बरगलाने का काम न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण पहले हरियाणा का एसवाईएल का पानी रोक दिया और अब विधानसभा बनने से रोकने की बात कर रहे हैं। पंजाब के लोग तो हरियाणा से प्यार करते हैं। पंजाब के किसान चाहते हैं कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी मिले। पंजाब के नेता घटिया राजनीति करने का काम करते हैं।

 पंजाब की सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी जनता

 नायब सिंह सैनी ने निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की पूर्व की सरकारों ने भी ऐसी ही राजनीति करने का काम किया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों ने ही पंजाब के लोगों के हित के लिए कार्य नहीं किया। लोग सब कुछ जानते हैं और जनता पंजाब की सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

 कांग्रेस ने बातें बहुत ज्यादा की, धरातल पर नहीं किया काम, इसलिए किसान कांग्रेस से रुष्ट

 मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बातें बहुत ज्यादा की, लेकिन धरातल पर काम नहीं किया। इसलिए किसान कांग्रेस से रूष्ट हुए, क्योंकि किसान अंतर देखते हैं। कांग्रेस के पास नीति और नीयत नहीं थी, जबकि हमारे पास नीति भी है, नीयत भी है और हम लगातार किसानों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में तो किसानों को फसल बेचने के लिए सड़कों पर जाम लगाने पड़े, तब भी उनकी फसल नहीं बिकी और न ही उन्हें एमएसपी का मूल्य मिला।

  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें मजबूत व सशक्त बनाने के लिए काम किया है। चुनावों के दौरान भी अधिकारियों के समर्पित प्रयासों के कारण ही किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने का काम किया गया। इसके लिए अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X