Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

बाल दिवस पर बॉस बेबी क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी विंटर एसेंशियल किट्स

Updated on Thursday, November 14, 2024 18:17 PM IST

-अभिनेत्री, सिंगर व मॉडल अवीरा सिंह मैसन ने की शिरकत

-हर बच्चा है खास, बाल दिवस व पहली सालगिरह पर बांटना चाहते हैं बच्चों में खुशियां: डॉ रुचिका गोकलानी

पंचकुला 14 नवंबर 2024 - बच्चों को समर्पित बाल दिवस पर डे केयर और बच्चों के खास सेंटर बॉस बेबी क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को विंटर एसेंशियल किट्स वितरित की। इस अवसर पर पंजाबी अभिनेत्री, मॉडल और सिंगर अवीरा सिंह मैसन ने भी शिरकत की। बॉस बेबी क्लब के फाउंडर रजनीश वर्मा और डायरेक्टर डॉ रुचिका गोकलानी ने अभिनेत्री अवीरा सिंह के साथ मिलकर आस-पास के 30 जरूरतमंद बच्चों में यह किट्स वितरित करके अपनी पहली सालगिरह की खुशियां सांझा की। बच्चों के लिए इन विंटर एसेंशियल किट्स में कंबल, बिस्कुट, जूस और टॉफियां डाली गईं।

डॉ रुचिका गोकलानी ने बताया कि आज हमारे डे केयर और बच्चों के खास सेंटर को 1 वर्ष हो गया है और बाल दिवस होने के कारण हमने जरूरतमंद बच्चों के लिए कुछ अलग करने का सोचा। हमारा मानना है कि हर बच्चा खास होता है और हर बच्चे को एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है। हम अपने डे केयर में आने वाले सभी बच्चों की हर जरूरत का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

 

रजनीश वर्मा ने इस अवसर पर बताया कि हम युवा बच्चों के समग्र विकास हेतु गहन प्रतिबद्धता रखते हैं। हमने बच्चों को सही पोषण देने के लिए अपने डे केयर को एक नए दृष्टिकोण से कैफ़े के साथ शुरू किया था। यहां बच्चे अपने रचनात्मक वर्षों के दौरान सही पोषण के साथ विकसित हो सकते हैं। हमारे डे केयर और प्लेवे में 10 महीने से लेकर 10 साल तक के बच्चे आते हैं। हम अपनी पहली एनीवर्सरी पर कुछ अलग व अच्छा करना चाहते थे जिसके लिए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

अभिनेत्री अवीरा सिंह मैसन ने इस मौके पर कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस नेक व सामाजिक काम में हिस्सा लेने के लिए बॉस बेबी क्लब ने यहां आमंत्रित किया है। मैं इनके इस कार्य की सराहना करती हूं। हम सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करते हुए पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान हेतु काम करते रहना चाहिए। साथ ही मैं बॉस बेबी क्लब को पहली सालगिरह पर बधाई देती हूं।

 

बॉस बेबी क्लब द्वारा अपनी पहली सालगिरह के अवसर पर 4 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को डे केयर में आने वाले बच्चों व उनके परिवारों के लिए एक सालगिरह पार्टी आयोजित होगी, तीसरे दिन बच्चों व उनके माता-पिता के लिए आहार और पोषण- बिना आग के खाना पकाने पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें पोषण विशेषज्ञ द्वारा स्वस्थ पोषण पर चर्चा होगी। इस सालगिरह कार्यक्रम के आखरी दिन रविवार को बॉस बेबी क्लब द्वारा परिवारों के लिए फैमिली संडे आयोजित होगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X