चंडीगढ - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2 जून को राज्य के विभिन्न नगर निगमों के आम चुनावों के दृष्टिगत 1 व 2 जून को निर्धारित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को अब 25 व 26 जून को आयोजित करवाने का निर्णय लिया है।
बोर्ड के प्रवक्ता ने आज इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बोर्ड ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के इस परीक्षा के समयावधि 1.30 घण्टे से बढ़ाकर 2.30 घण्टे बढ़ाने के हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को अनुमोदित करने उपरान्त परीक्षा समय भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब परीक्षा समय पीजीटी लेवल-3 के लिए 25 जून को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगा, जबकि 26 जून को प्राईमरी टीचर लेवल-1 के लिए प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगा व लेवल-2 टीजीटी के लिए बाद दोपहर 3.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।