Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

25 अक्तूबर से शुरू हुआ 15वीं विधान सभा का प्रथम सत्र 18 नवंबर तक चलेगा

Updated on Monday, November 11, 2024 19:30 PM IST

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, आवश्यक दिशानिर्देश के बाद विधान सभा परिसर का किया मुआयना

चंडीगढ़, 14 नवंबर - 25 अक्तूबर से शुरू हुआ 15वीं हरियाणा विधान सभा का प्रथम सत्र 18 नवंबर तक चलेगा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, विधायक सावित्री जिंदल, गीता भुक्कल और अर्जुन चौटाला शामिल रहे।

सत्र की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विस अध्यक्ष ने हरियाणा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अनेक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक के बाद विस अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर का मुआयना भी किया। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा सत्र संसदीय लोकतंत्र का पर्व है। इसकी प्रत्येक व्यवस्था नियमों के अनुसार पूरी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ की जानी चाहिए। सत्र की कार्यवाही में भाग लेने वाले किसी भी माननीय सदस्य को दिक्कत का सामना न करना पड़े। सत्र के दौरान दर्शकों विशेषकर स्कूली बच्चों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखें।

उन्होंने निर्देश दिए कि विधान सभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना है। किसी भी मीडियाकर्मी व अन्य आगंतुक की आवश्यकता से अधिक चेकिंग न हो। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने व ड्यूटी पर कार्यरत स्टाफ की सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखने को भी कहा। सत्र की कार्यवाही देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश पत्र बनाते समय समुचित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करें। मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा किसी भी मंत्री या विधायक के साथ उनके सुरक्षा कर्मचारी विधान भवन में प्रवेश नहीं करेंगे। विधान भवन में पंजाब के साथ साझा सभी 7 रास्ते भी बंद किए जा रहे हैं। महिला दर्शकों की चेकिंग के लिए अलग से कैबिन स्थापित किए गए हैं।

कुल 4 बैठकें होंगी

गौरतलब है कि 15वीं विधान सभा के प्रथम सत्र की पहली बैठक 25 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। इस दिन विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के स्थगित की थी। सोमवार को बीएसी ने निर्णय लिया है कि इस सत्र की अगली बैठक 13 नवंबर को होगी। सत्र की तीसरी बैठक 14 और चौथी बैठक 18 नवंबर को होगी। बीच में 15 को गुरु तेगबहादुर जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश है तथा 16 और 17 नवंबर को शनिवार और रविवार के अवकाश हैं।

वहीं, सिविल सचिवालय से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्हें विधान भवन आने के लिए विधान सभा सचिवालय की ओर से जारी प्रवेश पत्र दिखाना होगा। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी, गृह सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

 

सत्र से पहले विधायकों का प्रशिक्षण होगा

15वीं हरियाणा विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 12 नवंबर को प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में शाम को होने वाले इस सत्र में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की टीम विधायकों को विधायी कामकाज की बारीकियां बताएगी। कार्यक्रम को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी संबोधित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X