Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

उपायुक्त की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में डेंगू से बचाव के लिए बैठक आयोजित 

Updated on Monday, November 11, 2024 16:56 PM IST

सीएमओ को प्रभावित क्षेत्र में टीम बनाकर जागरूकता व सैंपलिंग बढाने के दिए निर्देश

नगर निगम को प्रतिदिन शैडयूल बनाकर फोगिंग व मुनियादी करने के दिए निर्देश

डीडीपीओ को डेंगू प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से तालमेल कर फोगिंग व ईलाज के दिए निर्देश


पंचकूला, 11 नवंबर - उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय के सभागार में जिले में फैल रहे डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घर- घर जाकर सैंपल लेने व जिलावासियों को डेंगू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

सीएमओ मुक्ता कुमार ने उपायुक्त को जिला में डेंगू के मरीजों के बारे में व डेंगू फैलने बारे विस्तार से रिपोर्ट दी। उन्होने बताया कि पंचकूला के शहरी क्षेत्र में इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक है। इसका कारण सैक्टरवासी, स्वास्थ्य विभाग की टीम को घरों में चैंकिग के लिए आने की इजाजत नही दे रहे हैं। उन्होने बताया कि डेंगू मच्छर का नाम मादा एडिज है तथा यह काले रंग का होता है एवं इसके शरीर पर सफेद धब्बे होते हैं। यह मच्छर दिन के समय काटता है। उन्होने बताया कि रविवार को ड्राइ डे के तौर पर मनाया जाए ताकि टंकिया, घडे, कूलर, कंटेनर, टायरों, गमलों और बर्तनों के पानी को खाली करें। घरों के आसपास खडे पानी को मिट्टी से भर दें या फिर पानी में काला तेल डाल दें। उन्होने बताया कि घरों की खिडकियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं। उन्होने बताया कि डेंगू का मच्छर घुटने से नीचे व कोहनी से नीचे तक केवल दिन में ही काटता है। इसलिए पूरी बाजू के कपडे पहन कर रखें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के कल तक पहचान पत्र बन जाने चाहिए ताकि वे अलग अलग टीमों के रूप में शहरी क्षेत्र के लिए शैडयूल बनाकर जाएं व घरों से डेंगू के लारवे को नष्ट करने तथा उनका सैंपल लेकर प्रभावित क्षेत्र की पहचान करें ताकि तुरंत उपचार व लोगों को जागरूक कर डेंगू से बचाया जा सके। उन्होने सीएमओ को डेंगू की जानकारी के लिए आईईसी मैटेरियल लोगों में बांटने के भी निर्देश दिए।
निरोगी हरियाणा की नोडल अधिारी डाॅ. मनकीरत कौर ने निरोगी हरियाणा के बारे में उपायुक्त को विस्तार से जानकारी दी।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला ने बताया कि जिला में 135 ग्राम पंचायत है और प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से शैडयूल के अनुसार फोगिंग करवाई जा रही है। उपायुक्त ने सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य, नगर निगम व संबंधित विभाग जाकर चेकिंग व मानिटरिंग करें और लोगों को डेंगू से बचने के लिए व डेंगू के लारवे को नष्ट करने, उपचार व दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें।

उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को पूरी बाजू की कमीज व पैंट पहने के लिए एडवाईजरी जारी करें और समय समय पर स्कूलों को चैक करके इन निर्देशों को सख्ती से लागू करवाएं। उन्होने सीएमओ व नगर निगम को प्रभावित क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर लोगों को डेंगू के बारे मंें जागरूक करने और नगर निगम प्रतिदिन शहर में व ब्लाॅक स्तर पर बीडीपीओ, नगर परिषद के साथ तालमेल करके फोगिंग अवश्य करवाएं।
उन्होने सैक्टर- 19, 15, सैक्टर 21 और 20 में रेजिडेंड वैलफेयर एसोसिएशन के साथ तालमेल कर प्रत्येक घर की सैंपलिंग करने व इन घरों में कहीं पर पानी इक्क्ठा न हुआ हो इसे चैक करने व निवासियों को डेंगू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिलावासियों से डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील करी। उन्होने सभी विभागों से डेंगू रोकथाम के लिए अपनी अपनी जिम्मेवारी गंभीरता से निभाने को भी कहा।

उन्होने निर्देश दिए कि जिला के प्रभावित क्षेत्र में कहीं पर भी पानी खड़ा नहीं रहना चाहिए। ऐसे पानी में लारवा होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे की उन्हें बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बूढ़नपुर, इंदिरा और राजीव कालोनियों में विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन सैनेटाइज करने की जरूरत है। इन काॅलोनियों में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहनी चाहिए। किसी स्थान पर गंदा पानी ना खड़ा हो। कूड़ा-कर्कट, आॅग्रेनिक कचरा ना रहे, पूरे क्षेत्र की फोगिंग करवाई जाए।
उपायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि इन काॅलोनियों में लोगों को जागरूक किया जाए कि पीने से पहले पानी को उबालकर ठंडा करके पीएं। जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। इसके अलावा बीमारियों से बचने के लिए सावधानियों की एडवाजरी जारी की जाए। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई के अलग-अलग सैंपल लिए जाएं और जहां पर कोई कमी मिले तो उसे दूर किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को निर्देश दिए कि वो मुनायदी करवाकर लोगों को जागरूक करें और घर घर जाकर सैंपल लें। साथ ही उन्हें डेंगू से तुरंत बचाव के उपाय भी बताएं ताकि समय रहते जिलावासी डेंगू से अपना बचाव कर सकें।
इस मौके पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डाॅ. विकास गुप्ता, डाॅ. संदीप, डाॅ. भावना, डाॅ. शिवानी, डाॅ. मनकीरत, डाॅ. अरूणदीप, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप, बीडीपीओ मोरनी अंकुर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X