Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जनता कैंप में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, अधिकारियों को चेतावनी, बोले “देखेंगे, देख रहे हैं, कर रहे हैं ये शब्द अधिकारी अपनी भाषा से निकाल दें

Updated on Monday, November 11, 2024 16:04 PM IST

शिकायत मिलने पर नगर परिषद में लीज ब्रांच के क्लर्क दीपक राणा की सीट बदलने के निर्देश दिए मंत्री अनिल विज ने

कई कालोनियों में खराब सफाई व्यवस्था की शिकायत मिलने पर नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक को लगाई फटकार, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “एक बार जनता कैंप में शिकायत लाने वाले व्यक्ति की समस्या अगले कैंप से पहले हल को”

जनता कैंप में मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी निवासियों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों को समाधान के दिशा-निर्देश दिए

चंडीगढ़/अंबाला, 11 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगाए गए जनता कैंप में अपने पुराने तेवर में दिखे। जनता की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “देखेंगे, देख रहे हैं, कर रहे हैं, यह शब्द अधिकारी अपनी भाषा से निकाल दें”। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का अधिकारी तुरंत समाधान करें।

 विज ने आज अम्बाला छावनी की जनता की समस्या सुनने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता कैंप लगाया तथा लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने एक व्यक्ति की शिकायत मिलने पर नगर परिषद में लीज ब्रांच के क्लर्क दीपक राणा की सीट तुरंत बदलने के निर्देश ईओ को दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे मकान को लेकर एक नोटिस मिला था मगर वह जब शिकायत लेकर क्लर्क दीपक राणा के पास गया तो उसकी बात सुनी तक नहीं गई।

वहीं, अम्बाला छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई न होने व नालियों में गंदगी की समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी शिकायत ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज को सुनाई। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की सफाई ब्रांच में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। मंत्री अनिल विज ने इस पर मुख्य सफाई निरीक्षण विनोद बेनीवाल को फटकार लगाई और तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई को लेकर वह पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने छावनी में नालियों व सड़कों पर सफाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

मैं ही एक व्यक्ति हूं जो आपकी बात को सुनेगा

जनता कैंप में एक व्यक्ति द्वारा जमीन के मामले में करोड़ो रूपए की धोखाधड़ी की शिकायत को विस्तार के साथ रखा और प्रोपर्टी आईडी में नम्बर बदलकर, सालों से उनके साथ करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई न होने तथा नगर परिषद् द्वारा प्रोपर्टी आईडी में उनका नम्बर अंकित करने की शिकायत रखी और प्रार्थी ने कहा कि उनकी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। इस विषय पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं ही एक व्यक्ति हूं जो आमजन की बात सुनेगा और उनके पास ही सारी बीमारियों का ईलाज हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X