Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

धर्म – संस्कृति

More News

जानें धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या न खरीदें - गुरुदेव श्री राज महाजन

Updated on Saturday, October 26, 2024 10:03 AM IST

धनतेरस के दिन किसकी पूजा से प्राप्त होंगे धन, समृद्धि  स्वास्थ्य 

धनतेरस का पवित्र पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर, 2024 को पूरे देश में उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह शुभ दिन, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर, भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी हर घर में सुख, समृद्धि, और धन का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी को शुभ मानते हैं। साथ ही, भगवान धन्वंतरि की पूजा कर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाती है।

इस मौके पर, श्री राज महाजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

धनतेरस पर क्या खरीदें:

  1. पान के पत्ते: श्री राज महाजन बताते हैं कि धनतेरस के दिन पांच पान के पत्ते खरीदना शुभ होता है, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी को प्रिय हैं। इन पत्तों को घर लाकर दिवाली के दिन लक्ष्मीजी को अर्पित करें, और अगले दिन बहते जल में प्रवाहित कर दें।

  2. धनिया: धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर लक्ष्मी पूजा में अर्पित करें और इसे अपने धन रखने के स्थान पर रखें। इसे समृद्धि का प्रतीक माना गया है, पर पूजा में उपयोग किए धनिये को खाने में इस्तेमाल न करें, बल्कि इसे गाय को खिला दें।

  3. लक्ष्मी जी के चरण: श्री महाजन जी के अनुसार, धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के दो जोड़े चरण घर लाना चाहिए। एक जोड़े को मुख्य द्वार पर और दूसरे को पूजा स्थान की दिशा में रखें।

  4. लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्ति: धनतेरस के दिन मिट्टी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। हर साल नई मूर्ति का पूजन करें और पुरानी मूर्ति का विसर्जन करें।

  5. झाड़ू: झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और धनतेरस पर इसे घर लाना बहुत शुभ है। झाड़ू को छिपाकर रखें, ताकि इसके शुभ फल प्राप्त हों।

  6. खील-बताशे: यह नयी फसल से तैयार किए जाते हैं और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। दिवाली पर नए चावल से घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।

  7. धातु: इस दिन सोना, चांदी, तांबा, कांसा और पीतल खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा मिट्टी का घड़ा या सुराही खरीदें और दिवाली पर इनमें पानी भरकर उत्तर दिशा में रखें।

धनतेरस पर क्या न खरीदें:

  1. स्टील और एल्युमीनियम: ये शुद्ध धातुएं नहीं मानी जाती हैं और राहु के प्रभाव में होती हैं। इसलिए धनतेरस पर इन धातुओं के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।

  2. नकली जेवर: नकली आभूषण खरीदने से घर में दरिद्रता आ सकती है। गुरु जी कहते हैं कि इस दिन असली आभूषण खरीदें।

  3. कांच, प्लास्टिक और चीनी मिट्टी: कांच और चीनी मिट्टी की वस्तुएं संकटकारी मानी जाती हैं। इस दिन प्लास्टिक के आइटम भी न खरीदें, क्योंकि यह बरक्कत में बाधा डालता है।

धनतेरस पर किसकी पूजा करें:
श्री राज महाजन बताते हैं कि इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। धन्वंतरि को आयुर्वेदाचार्य और अमृत कलश के देवता माना गया है, जबकि कुबेर धन के देवता हैं। इनकी पूजा से घर में स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख का वास होता है।

Have something to say? Post your comment
श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

: श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

: चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर

श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

: श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

: शालीमार ग्राउंड में 46वें भव्य रामलीला मंचन का शानदार आगाज, पहले दिन रावण के वरदान और श्रवण कुमार प्रसंग ने मोहा मन

बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

: बी प्राक और मुनीष बजाज ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं बाल लीला के लिए दिया निमंत्रण

शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

: शास्त्र आधारित ज्ञान चर्चा के लिए धर्म गुरुओं को संत रामपाल जी महाराज के निमंत्रण चंडीगढ़ संगत ने किया स्वागत

सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

: सेक्टर 49 बी मे 5वें भव्य रामलीला मंचन के लिए हनुमान ध्वज रोहण पूरे विधि-विधान से किया गया

बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

: बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा

31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

: 31 अक्टूबर को होगा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ का वार्षिक समारोह

कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

: कथा मेरे महादेव की, ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी 7 सितंबर को व्याख्यान

X