आज, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया पंचकूला शाखा द्वारा LGBTQI समुदाय के सदस्यों के लिए एक विशेष वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य LGBTQI समुदाय के सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें वित्तीय प्रबंधन, निवेश, बचत, और रोजगार संबंधी कौशलों के प्रति जागरूक करना था।
श्री विनोद कपूर शाखा के पूर्व अध्यक्ष ने LGBTQI प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और वित्तीय योजनाओं के महत्व पर चर्चा की। इसके साथ ही, वित्तीय निर्णय लेने में सहायता प्रदान करने के लिए कई प्रमुख मुद्दों पर जानकारी दी गई, जैसे कि बैंकिंग सुविधाओं का सही उपयोग, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, और व्यक्तिगत बजट बनाने के तरीके।
श्रीमती अनुपम जैन अध्यक्ष इन्नर व्हील क्लब पंचकूला ने कौशल विकास के तहत, प्रतिभागियों को व्यावसायिक कौशल और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में LGBTQI समुदाय के लिए बढ़ते अवसरों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
श्री रोहित टिंडल, MSME राज्य सरकार हरियाणा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने प्रतिभागियों को भरोसा दिलाया कि इस विषय से सम्बंधित किसी भी कार्य को शुरू करने के लिये वे समुदाय की सहायता करने को तत्तपर हैं
श्रीमती अनीता बत्रा शाखा अध्यक्ष ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि LGBTQI समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऐसी कार्यशालाएं समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि समुदाय के सदस्यों को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिले।
श्री मनोज कुमार शाखा के महाप्रबंधक ने बताया कि यह कार्यशाला LGBTQI समुदाय के सदस्यों के लिए न केवल वित्तीय ज्ञान बढ़ाने का अवसर थी, बल्कि उन्हें नए कौशल विकसित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का एक मंच भी प्रदान किया।