Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

गुरुग्राम को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाना मेरी प्राथमिकता : राव नरबीर सिंह

Updated on Sunday, October 20, 2024 13:54 PM IST

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक 

प्रशासनिक अधिकारियों को दिया दीवाली तक टारगेट, स्वच्छता व पॉलीथिन-अतिक्रमण-जाम मुक्त शहर के एजेंडे पर करें काम 

कैबिनेट मंत्री ने पब्लिक फीडबैक के आधार पर लंबे समय से कार्यरत अधिकारियों को दी चेतावनी, गुरुग्राम के विकास को लेकर नहीं होगी किसी प्रकार की कोताही 

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर - हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाना मेरी प्राथमिकता है। शहर को पॉलीथिन-अतिक्रमण व जाम मुक्त शहर के एजेंडे पर हमें आगे बढ़ना होगा।

राव नरबीर सिंह शनिवार को जिला गुरुग्राम में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राव नरबीर सिंह हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण करने के उपरांत पहली बार गुरुग्राम में अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। 

कैबिनेट मंत्री ने बैठक में गुरुग्राम शहर के विकास को लेकर अपना विजन और एजेंडा रखते हुए कहा कि सभी अधिकारी दीवाली तक गुरुग्राम शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कार्य करें। गुरुग्राम शहर की सड़कों व जलभराव को लेकर उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण या मरम्मत से पहले ड्रेनेज सिस्टम की सफाई की जाए। उसके उपरांत फुटपाथ सही किए जाए तथा इसके बाद सड़कों का सुधारीकरण किया जाए। जब तक सड़कों पर पानी की निकासी का सिस्टम दुरुस्त नहीं होता तब तक किसी प्रकार का सुधारीकरण न किया जाए। इस कार्य में संबंधित एरिया की आरडब्ल्यूए से भी लिखित में संतुष्टि पत्र लेना होगा। 

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि गुरुग्राम को उसकी वैश्विक छवि के अनुरूप सुंदर व सुव्यवस्थित शहर बनाया जाए। ऐसे में वे अधिकारी जिनके पास दो स्थानों का चार्ज है वे दीवाली से पहले एक जगह का चार्ज छोड़ दें ताकि गुरुग्राम में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा सके। 

उन्होंने बैठक में विभागीय अधिकारियों से कचरा एकत्रित करना, सीएंडडी वेस्ट के निस्तारण, शहर के प्रमुख सड़क मार्गों के सुदृढ़ीकरण व सुंदरीकरण, विभिन्न क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम, अतिक्रमण, यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाबतलबी भी की। 

राव नरबीर सिंह ने चुनाव के दौरान आमजन व विभिन्न संगठनों से मिले फीडबैक के आधार पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गुरुग्राम के विकास में किसी प्रकार की कोर कसर नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जिन अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर पब्लिक का फीडबैक सहीं नहीं है वे भी अपनी कार्यशैली में सुधार करें। उन्होंने विभागवार अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कहा कि गुरुग्राम एक वर्ल्ड क्लास शहर है और इसके विकास को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। 

कैबिनेट मंत्री ने शहर के कुछ चिन्हित स्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि घाटा टी पॉइंट से राष्ट्रीय राजमार्ग 48 तक पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। वहीं हिल्टन रोड सेक्टर 50 से गोल्फ कोर्स रोड पर भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने शहर के यातायात प्रबंधन को लेकर भी पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सही एक्शन प्लान तैयार करें। 

इंदौर व कोटा शहर से सीख लेने की दी नसीहत 

कैबिनेट मंत्री ने बैठक में कहा कि स्वच्छता इंडेक्स में इंदौर व कोटा शहर अन्य शहरों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण है। गुरुग्राम में भी ऐसी व्यवस्था लागू करने के लिए विकास का विजन रखने वाले अधिकारियों को इन शहरों का दौरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के स्वच्छता इंडेक्स में बढ़ोतरी के लिए जिला प्रशासन व आमजन को सामूहिक प्रयास करने होंगे। कैबिनेट मंत्री ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे सरकार व प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहभागी जरूर बने।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X