Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

"हमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल मे एस्कलेटर का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा" - अनिल विज

Updated on Sunday, October 20, 2024 13:43 PM IST

विज की अधिकारियो को चेतावनी - "यहाँ पर वही अधिकारी रहेगा जो काम करेगा"- अनिल विज

हमने चुनाव खत्म होते ही संचालित विकास कार्यों का मुआयना करना शुरू कर दिया - विज

काम किया है, काम करेंगे, ये मेरा नारा रहा है - विज

पराली जलाने का केस माननीय सुप्रीम कोर्ट मे चल रहा है - विज

"बापू-बेटा हर रोज मुख्यमंत्री बनाकर सोते थे लोगो ने इनको नकार दिया था" - विज

लगता है कि कांग्रेस की दुकान बंद होने वाली है- विज

"अब चुनाव खत्म हो गए है अब सभी मेंबरशिप अभियान मे जुटेंगे" - विज

"अनिल विज हर मिडिया मंच मे छाती ठोककर कह रहा था कि तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी" - विज

अंबाला, 19 अक्टूबर - हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि "हमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले जो नागरिक हस्पताल मे एस्कलेटर लगाया है उसका उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा"। विज ने फिर से अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि "यहाँ पर वही अधिकारी रहेगा जो काम करेगा"।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। श्री अनिल विज आज अपने चिरपरिचित अंदाज में अम्बाला के टी प्वाइंट पर पहुंचे जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने लोगो को लड्डू बांटकर अपनी ख़ुशी जाहिर की।

काम किया है, काम करेंगे, ये मेरा नारा रहा है - विज

विज ने कहा कि हमने तो चुनाव खत्म होते ही जो भी विकास कार्य चल रहे है उसका मुआयना करना शुरू कर दिया व अधिकारियो को आदेश दिए कि तेज गति से कार्यों को पूरा किया जाए। विज ने कहा कि अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहली बार एस्कलेटर बनवाकर दिया जाएगा, जिसका उद्धघाटन सोमवार को किया जाएगा। श्री विज ने फिर से अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि काम किया है, काम करेंगे, ये मेरा नारा रहा है और यहाँ पर वही अधिकारी रहेगा जो इस नारे के अनुकूल चलेगा।

पराली जलाने का केस माननीय सुप्रीम कोर्ट मे चल रहा है - विज

सरकार के पराली जलाने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि सरकार किसानों को डराने का काम कर रही है साथ ही कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि अगर सरकार ये फैसला वापिस नहीं लेती तो कांग्रेस आंदोलन करेंगी, इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि "पराली जलाने का केस माननीय सुप्रीम कोर्ट मे चल रहा है, अब हुड़्डा साहेब सो सो के जाग रहे है अब माननीय उच्चतम न्यायलय के क्या आदेश है उसको देखा जायेगा और उसके मुताबिक ही काम होगा"।

"बापू-बेटा हर रोज मुख्यमंत्री बनाकर सोते थे लोगो ने इनको नकार दिया था" - विज

सुरजेवाला के आंदोलन करने के ब्यान पर विज ने कहा कि "करो अब पांच साल तक तुमने यही करना है क्योंकि जनता ने तो तुम्हे नकार दिया, जब तुम्हे जनता की जरुरत थी तब तो जनता तुम्हारे साथ आई नहीं। जबकि तुमने (विपक्ष) कहा कि एंटी कम्बेसी है और बापू-बेटा हर रोज मुख्यमंत्री बनाकर सोते थे तब लोगो ने तुम्हे नकार दिया था"।

लगता है कि कांग्रेस की दुकान बंद होने वाली है- विज

कांग्रेस के विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव ने अपने हर पद से इस्तीफा दे दिया है इसको लेकर अनिल विज ने कहा कि "जो हालत कांग्रेस की हुई है उससे लगता है कि कांग्रेस की दुकान बंद होने वाली है और हो सकता है कुछ और लोग भी कैप्टन का अनुसरण करें"।

"अब चुनाव खत्म हो गए है अब सभी मेंबरशिप अभियान मे जुटेंगे" - विज

भाजपा मे अब सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसके पहले सक्रिय सदस्य बने है इस पर विज ने कहा कि "हमारी संगठन की पार्टी है इसमें हर एक को सदस्य बनना पड़ता है। विज ने कहा कि सदस्य व सक्रिय सदस्य के अधिकार अलग अलग है। पोस्ट वही ले सकता है जो हमारा सक्रिय सदस्य हो। अब चुनाव खत्म हो गए है अब सभी मेंबरशिप अभियान मे जुटेंगे"।

"अनिल विज हर मिडिया मंच मे छाती ठोककर कह रहा था कि तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी" - विज

कांग्रेस मे पहले सीएम पद को लेकर नेता आपस मे लड़ रहे थे और अब विपक्ष के नेता बनने को लेकर लड़ाई हो रही है इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि सूत न कपास जुलाहे लठम लट्ठ। विज ने कहा कि इनको (विपक्ष) लोगो की नब्ज ही नहीं पता जबकि अनिल विज हर मिडिया मंच मे छाती ठोककर कह रहा था कि तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बिना किसी के सहयोग से बनेगी क्योंकि अनिल विज जनता के बीच बैठता है इसलिए अनिल विज जनता की नब्ज जनता है। इनको क्या पता है कि सभी आंकड़े फेल हो गए और जिस डॉक्टर को जनता की नब्ज न देखनी आती हो उसे अपना क्लिनिक बंद कर लेना चाहिए।

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत की बधाईयां देने वालों का तांता लगातार लग रहा है। शनिवार मंत्री अनिल विज के आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा अलग-अलग जिलों से आए उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाईयां दी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X