Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

सीआईआई के शिखर में पर्यावरण सुधारने को हरित तरीका अपनाने पर जोर

Updated on Friday, October 18, 2024 09:50 AM IST

-सीआईआई की ओर से किया गया 7वां वार्षिक ग्रीनप्रो शिखर सम्मेलन


गुरुग्राम। भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) की ओर से 7वें वार्षिक ग्रीनप्रो शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 60 से अधिक संगठनों को सम्मानित भी किया गया।


उद्घाटन सत्र में सीआईआई गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर के अध्यक्ष जमशीद एन. गोदरेज, जर्मनी के संघीय पर्यावरण मंत्रालय से सतत उपभोक्ता संरक्षण के विभागाध्यक्ष डा. उल्फ डी. जेक्केल, सिंगापुर पर्यावरण परिषद की अध्यक्ष इसाबेला हुआंग लोह पीबीएम, ग्रीन उत्पाद और सेवाएं परिषद के अध्यक्ष अणुकीष्णन एआर, भारतीय उद्योग संघ की उपमहानिदेशक सीमा अरोरा, सीआईआई ग्रीन बिजनेस सेंटर के कार्यकारी निदेशक वेंकटागिरी के.एस., अखिल भारतीय लोहा व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया ने शिरकत की। ग्रीनप्रो शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय-नेट जीरो की ओर बढऩा, कम कार्बन सामग्रियां और प्रोद्योगिकियां रहा। इस दौरान पर्यावरणीय रूप से सतत हरित उत्पादों, सामग्रियों और प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। यहां बताया गया कि सार्वजनिक खरीद ग्रीन उत्पादों, सामग्रियों और प्रौद्योगिकियों की मांग पैदा करके कम कार्बन अर्थव्यवस्था में परिवर्तन को तेजी से आगे बढ़ा सकती हैं।


अखिल भारतीय लोहा व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया ने बताया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आर्थिक विकास के साथ-साथ, संसाधन खपत और संबंधित पर्यावरणीय प्रभावों में भी वृद्धि होगी। इन चुनौतियों से निपटने का एकमात्र तरीका हरित को अपनाना है। प्रमुख उत्पाद और उपकरण निर्माताओं ने हरित बनने की आवश्यकता को महसूस किया है। हमारी टिकाऊ यात्रा में हरित उत्पादों, उपकरणों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की व्यापक भूमिका होगी। अगर इकोलेबल उत्पादों और सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है तो पर्यावरण की दृष्टि से यह बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि ग्रीनप्रो 2015 से उत्पादों को इकोलेबल कर रहा है। 480 से अधिक निर्माताओं से 8300 से अधिक उत्पादों को प्रमाणित किया है। प्रमाणित सामग्री की इस विविध श्रेणी में निर्माण सामग्री की 34 श्रेणियों के उत्पाद शामिल हैं।


सम्मेलन में जानकारी दी गई कि मेट्रो टीएमटी अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यह भारत के एकमात्र इस्पात संयंत्र में निर्मित होता है, जो पीएनजी ईंधन (दुनिया का सबसे स्वच्छ ईंधन) पर चल रहा है। इससे यह नेट नकारात्मक कार्बन उत्सर्जन वाला इस्पात बनता है। कंपनी 50 प्रतिशत सौर ऊर्जा का उपयोग करती है। आने वाले वर्षों में इसे 100 प्रतिशत तक पहुंचने की दिशा में काम अग्रसर है। इस अवसर पर 60 से अधिक संगठनों को उनके उत्पादों के लिए ग्रीनप्रो ईकोलेबलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो पर्यावरणीय स्थिरता जिम्मेदार उपभोग और हरित बाजार प्रथाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पेट्रोपोल इंडिया लिमिटेड के प्रतिष्ठित ब्रांड मेट्रो टीएमटी को ग्रीनप्रो प्लेट का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान 1000 से अधिक लोगों की मौजूदगी में सौंपा गया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X