Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पंचकूला में हुई भाजपा की अहम बैठक

Updated on Tuesday, October 15, 2024 11:03 AM IST

राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने बेहतर व्यवस्था के लिए दो दर्जन से अधिक विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी, डा. सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया, समारोह के संयोजक संजय भाटिया व पदाधिकारी रहे उपस्थित

पंचकूला, 14 अक्टूबर। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 17 अक्टूबर को पंचकूला दशहरा मैदान में भव्य और ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ पंचकूला पहुंचे। श्री चुघ ने समारोह स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। तरूण चुघ ने पार्टी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में व्यवस्था प्रमुखों की बैठक ली जिसमें प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया व समारोह के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक हो इसके लिए संगठन और प्रशासन की तरफ से जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। तैयारियों में कोई कमी ना रहे इसके लिए आज हुई बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने बेहतर व्यवस्था के लिए दो दर्जन से भी अधिक विभाग बनाए और हर विभाग की टीम को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर श्री चुघ ने अब तक हुई तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री को समारोह की पूरी जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि समारोह में आने वाले अतिथियों और लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।


बैठक में तरूण चुघ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार पर मुहर लगाई है। हरियाणा के अंदर भाजपा की विजय को लेकर खुशी का माहौल है।


प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की भाजपा सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को तरक्की और विकसित हरियाणा बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने ने कहा कि भाजपा जनआकांक्षाओं को पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है और आगे भी जनभावनाओं के अनुरूप काम करती रहेगी।


शपथ ग्रहण समारोह के संयोजक एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि 17 अक्टूबर का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जिस प्रगति के पथ पर चला उस पर जनता ने मुहर लगाई है। लगातार तीसरी बार विजयी होना हमारी सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X