Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Updated on Tuesday, October 15, 2024 10:57 AM IST

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। पंवार ने सोमवार को राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करके इस्तीफा सौंपा।


कृष्ण लाल पंवार पहले भी मनोहर सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। पंवार का बतौर राज्यसभा सदस्य कार्यकाल वर्ष 2029 तक है। हालही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पंवार ने इसराना विधानसभा हल्के से कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को 13578 वोटों से हराया था। माना जा रहा है की पंवार को दोबारा भाजपा सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। इन्हीं अटकलों के चलते कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।


इस्तीफा दिए जाने के बाद पंवार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक नियम है। जिसका पालन करते हुए उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। अब वह हरियाणा विधानसभा में विधायक के पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर पंवार ने कहा कि पार्टी ने हमेशा उन्हें मान सम्मान दिया है। अब भी पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में दो दीवाली मनाई जाएंगी। पहली दिवाली 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जब हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद नई सरकार को शपथ दिलाने के लिए हरियाणा आ रहे हैं। दूसरी दीवाली एक नवंबर को है, जिसे पूरा देश मनाएगा।


पंवार ने मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने ही जाल में फंस गई है। कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा। कांग्रेस नेता सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X