Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा में शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी

Updated on Wednesday, October 09, 2024 22:10 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से जताया आभार

हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसे की जीत है : नायब सैनी

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। हरियाणा में भाजपा की शानदार जीत मिलने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शीर्ष नेताओं का शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ तथा भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा को मिले जनादेश को लेकर चर्चा की और हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर हरियाणा की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसे की जीत है, सुशासन की जीत है, समानता की जीत है और गरीब-कल्याण की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर अथक परिश्रम करते हुए नए क्षितिज को छू रहा है।


मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में जीत की शानदार हैट्रिक ने यह साबित कर दिया है प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा के सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व तथा सुशासन और विकास की नीतियों में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

 


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश व प्रदेश के लोग स्नेह करते हैं और यह उसी का परिणाम है कि हरियाणा के अंदर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने मोदी जी की नीतियों पर मुहर लगाई। उन्होंने हरियाणा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई है। श्री सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

 
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X