Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले की तैयारियों की समीक्षा की

Updated on Tuesday, October 08, 2024 22:08 PM IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को 13-19 अक्तूूबर तक आयोजित होने वाले इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कुल्लू प्रशासन को दशहरा मेले में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। 
 
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल कुल्लू दशहरे का मुख्य आकर्षण होंगे और आयोजन में लगभग 20 अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अब तक रूस, श्रीलंका, अमेरिका, इंडोनेशिया और म्यांमार के सांस्कृतिक दलों ने इस आयोजन में भाग लेने की पुष्टि की है।
 
 इसके अलावा असम, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा राज्य के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगेे। प्रदेश के सांस्कृतिक दलों को भी मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में कई विदेशी राजदूतों के शामिल होने की भी उम्मीद है जिससे इस आयोजन की विश्व पटल पर छवि उभरेगी। उन्होंने कहा कि 14 अक्तूूबर को सांस्कृतिक परेड का आयोजन किया जाएगा और 19 अक्तूूबर को कुल्लू कार्निवल होगा जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां शामिल होंगी।
 
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके दृष्टिगत 300 गृहरक्षक और 870 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। 
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया जबकि मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव एम. सुधा देवी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, निदेशक भाषा एवं संस्कृति डॉ. पंकज ललित, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह और अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X