Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के बगैर नहीं बनेगी: मनीष सिसोदिया

Updated on Wednesday, October 02, 2024 21:30 PM IST

इस बार झाड़ू का बटन दबाकर अच्छे स्कूल और अच्छे अस्पतालों के लिए मोहर लगाओ: मनीष सिसोदिया

अरविंद केजरीवाल पूरे देश में एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने जनता के बिजली के बिल जीरो किए: मनीष सिसोदिया

हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार लाओ, आपके घरों में भी 24 घंटे बिजली आएगी और फ्री आएगी: मनीष सिसोदिया

18 साल से बड़ी हर बहन और माता के खाते में एक हजार रुपए अरविंद केजरीवाल की गारंटी: मनीष सिसोदिया

हरियाणा में भी केजरीवाल की गारंटी है, झाड़ू का बटन दबाओ और अच्छे सरकारी स्कूल पाओ: मनीष सिसोदिया

हिसार, 2 अक्टूबर - दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री बुधवार को आदमपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, नलवा से पार्टी उम्मीदवार उमेश शर्मा और हिसार से पार्टी उम्मीदवार संजय सातरोड़िया के समर्थन में रोड शो में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं रोड शो के दौरान पूरे रास्ते पुष्पवर्षा होती रही। मनीष सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि वे दिल्ली से अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आए हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, हरियाणा के बेटे हैं। जब दिल्ली के लोगों ने उन्हें मौका दिया तो अरविंद केजरीवाल ने एक करिश्मा करके दिखाया। अरविंद केजरीवाल पूरे देश में एकमात्र नेता हैं जिनकी सरकार में जनता के बिजली के बिल जीरो आते हैं और 24 घंटे बिजली आती है। इस बार झाड़ू का बटन दबाओ और बिजली का बिल जीरो करवाओ। बीजेपी की इतने राज्यों में सरकार है। कांग्रेस की भी कई राज्यों में सरकारें हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने का काम किया। अगर अपने परिवार का अच्छा भविष्य चाहते हो तो झाड़ू का बटन दबाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदारी की सरकार है। जब दिल्ली में बिजली के बिल जीरो हो सकते हैं तो हरियाणा में भी हो सकते हैं। बीजेपी वालों ने जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो कहा कि पंजाब में बिजली के बिल जीरो करके दिखाओे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी बिजली के बिल जीरो करके दिखा दिए। दिल्ली में पहले आठ आठ घंटे के कट लगते थे, लेकिन केजरीवाल की सरकार में 24 घंटे बिजली आती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में लोग सरकारी अस्पतालों में बढ़िया ईलाज फ्री में पाते हैं। बीजेपी और कांग्रेस वालों ने किसी भी राज्य में सरकारी अस्पतालों को ठीक नहीं किया है। ये सिर्फ केजरीवाल की गारंटी है। 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की राशि केजरीवाल की गारंटी है। युवाओं के सौ प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार ले आओ, आपके घरों में भी 24 घंटे बिजली आएगी और फ्री आएगी। ये अरविंद केजरीवाल को भगवान का आशीर्वाद है। जहां केजरीवाल जाते हैं वहां सरकारी स्कूल भी प्राइवेट से बेहतर हो जाते हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूल ऐसे कर दिए कि वहां से पढ़कर बच्चे आईआईटी जा रहे हैं। नीट में डॉक्टर बन रहे हैं। हरियाणा में भी केजरीवाल की गारंटी है, झाड़ू का बटन दबाओ और अच्छे सरकारी स्कूल पाओ। अच्छे अस्पताल भी केजरीवाल की गारंटी है। पंजाब में कर दिए, दिल्ली में कर दिए अब हरियाणा की बारी है।

उन्होंने आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, नलवा से उमेश शर्मा और हिसार से संजय सातरोड़िया को केजरीवाल के प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि झाड़ू के निशान का बटन दबाकर इनको विधायक बनाने का काम करें। आपके इलाके में सामाजिक काम कर रहे हैं। इस बार हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। ये जिम्मेदारी आप लोगों की है कि अब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का काम करें।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X