Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता

Updated on Wednesday, October 02, 2024 21:01 PM IST

पिछड़े एवं दलित वर्ग से जुड़ी दर्जनों संस्थाओं ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया एलान
कांग्रेस को दलित (चमार) एजेंडा में से ज्यादातर मांगे अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने का मिला फायदा

चण्डीगढ़ : हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान से पूर्व उस समय कांग्रेस पार्टी को भारी बल मिला, जब पिछड़े एवं दलित वर्ग से जुड़ी दर्जनों संस्थाओं ने उसे समर्थन देने का एलान किया। हरियाणा प्रदेश अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग परिसंघ के बैनर के नीचे समस्त हरियाणा प्रदेश की अनुसूचित जाति की लगभग 50 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर एक प्रेस वार्ता करके इस आशय की घोषणा की। प्रेस वार्ता को परिसंघ के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह के साथ साथ हरियाणा प्रदेश चमार कोऑर्डिनेशन के संयोजक एसपी चालिया, राजबीर सिंह (पानीपत), कृष्ण कुमार (सोनीपत), महिंदर पाल सिंह नागरा (यमुनानगर), प्रभु दयाल सिरोही (कैथल) व राज सिंह अंबाला ने भी संबोधित किया।


कर्मवीर सिंह ने बताया कि बेशक प्रदेश में इस समय ओबीसी वर्ग से आते नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं परंतु वे ना तो बैकलॉग भर सके और ना ही पदोन्नति में आरक्षण दे दे सके, जोकि प्रदेश के दलित पिछड़ा वर्ग की मुख्य मांगें हैं। इसके अलावा एससी/एसटी वर्ग के लिए इनकम क्राइटेरिया भी नहीं बढ़ाया।

इन नेताओं ने जानकारी दी कि बैठक कर गहन विचार विमर्श करने के उपरान्त अपनी 31 मांगों का दलित (चमार) एजेंडा मिशन 2024 तैयार किया था। इन सभी मांगों पर विचार करने के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। तत्पश्चात आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को इस दलित चमार एजेंडा को अपने घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) में शामिल करने के लिए उन्हें सौंपा गया। दलित चमार एजेंडे के शुरू में ही यह लिखा गया था कि जो भी पार्टी इस ऐजेंडे को लागू करने के लिए अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी चमार जाति उसी पार्टी को वोट देगी।

कर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी पार्टियों के मेनिफेस्टो का अध्ययन करने पर यह पाया गया कि कांग्रेस पार्टी ने दलित एजेंडा में वर्णित मांगों में से ज्यादातर मांगे अपने मेनिफेस्टो में शामिल की हैं। इसलिए सभी संस्थाओं ने सोच विचार करते अब यह निर्णय लिया है कि 5 अक्टूबर को समस्त दलित समाज के लोग कांग्रेस पार्टी को अपना वोट देंगे ताकि हमारी सभी मांगों को हरियाणा में बनने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार से लागू करवाया जा सके।

कर्मवीर सिंह के मुताबिक कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बार-बार दलित वंचित पिछड़े वर्ग समाज की आवाज को उठा रहे हैं l संपूर्ण भारत में जातिगत जनगणना करवाने की मांग कर रहें हैं l दलित एवम् पिछड़े समाज की हर क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के आधार पर बनती हिस्सेदारी दिलवाने/ सुनिश्चित करने की बात कर रहें हैं जो आज तक किसी ने नहीं की। जगह जगह पर संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन करके संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं l कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में बहन कुमारी शैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का लगभग एक जैसा ही रुतबा है l जिस तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान समस्त दलित एवं पिछड़ा समाज ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को एकमुश्त वोट दिया था और बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोक दिया था l

इसी के परिणाम स्वरूप उसकी संविधान बदलने के मंशा को नाकाम कर दिया था l अबकी बार हमने किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के बहकावे में नहीं आना, किसी भी तरह के लोभ, लालच, झूठे वायदों के बहकावे में नहीं आना और अपना कीमती वोट बिल्कुल भी खराब नहीं करना l बाबा साहब द्वारा दिए गए वोट के अधिकार की कीमत को समझना है l यदि हम किसी अन्य राजनैतिक पार्टी को अपना वोट देते हैं तो हमारा वोट बैंक बंट जाएगा जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा और दलित विरोधी बीजेपी पार्टी फिर से अपने मकसद में कामयाब हो जाएगी l

इसलिए दलित समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं का आपसे अनुरोध है कि जिस प्रकार हमने लोकसभा चुनाव में एकजुटता के साथ एक मुस्त कांग्रेस पार्टी को अपना वोट दिया था ठीक उसी प्रकार अब भी आने वाली 5 अक्टूबर 2024 को हरियाणा में सभी दलित समाज विशेष कर चमार जाति के लोगों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए अपना कीमती वोट कांग्रेस पार्टी को ही देना है ताकि हम अपनी मांगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार के ऊपर दवाब डालकर लागू करवा सके और अपने हक अधिकारों को सुरक्षित रख सकें l

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X