पंचकुला के फार्मा इंडस्ट्री ने 12 फुट के इंजेक्शन रूपी मांग पत्र सौंप निवेश व विकास की बहार के लिए एस ई जेड की मांग की
पंचकुला - पंचकूला से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्र मोहन ने पंचकुला के फार्मा मैन्युफैक्चरिंग व ट्रेडरज से एमके भाटिया के ऑफिस में की मुलाकात , इस मौके पर एमके भाटिया व अन्य फार्मा मैन्युफैक्चरर्स ने पंचकूला को स्पेशल इकोनामिक जोन बनाने की मांग की ताकि पंचकूला फार्मा इंडस्ट्री में विकास व निवेश की बहार आ जाये ।
जिक्र योग है कि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन का फार्मा इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से रूबरू कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 पहुंचे थे जहां फार्मा इंडस्ट्री के प्रतिनिधि कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी चंद्र मोहन बिश्नोई से रूबरू हो कर अनोखे अंदाज में पंचकूला/बरवाला आदि के फार्मा मैन्युफैक्चरिंग/ट्रेडिंग को लेकर अपनी मांगों का ज्ञापन एक बड़ी सिरिंज के रूप में सौंपा ।
वही सभी फार्मा मैन्युफैक्चरर और ट्रेडर्स ने एकमत से चंद्र मोहन को अपनी समर्थन का वायदा किया और भाई चंद्र मोहन ने पंचकूला के विकास को अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर जीत के उपरांत प्राथमिकता से गौर किया जाएगा। इस मौके पर पंचकूला फार्मा इंडस्ट्री सहित इंडस्ट्रियल एरिया के ट्रेडर्स भी मौजूद रहे एमके भाटिया ने विशेष रूप से चंद्र मोहन जी को भावी डिप्टी मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी