पंचकूला, 20 सितंबर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला श्री अजय कुमार घनघस ने बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज उप-मंडल न्यायालय कालका के परिसर में एक पौधा लगाया गया। इस मौके पर जेएमआईसी कालका श्री उपेंद्र और श्री जितेंद्र कुमार उपस्थित थे।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला ने बताया कि उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 1 पंचकूला के परिसर में एक पौधा लगाया। माननीय मुख्य न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला द्वारा वन विभाग पंचकूला के सहयोग से इस बरसात के मौसम में 5000 पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर श्री नरेंद्र सिवाच, प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य पौधे लगाने के दौरान उपस्थित थे। प्राचार्य नरेंद्र सिवाच एवं स्टाफ सदस्यों के साथ लगभग 100 छात्रों ने उक्त व्याख्यान में भाग लिया।