Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

जिला में 17 प्रत्याशी लड़ रहे विधानसभा चुनान, इनमें तीन महिलाएं और 14 पुरूष शामिल - डा. यश गर्ग

Updated on Saturday, September 21, 2024 16:25 PM IST

चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा एक उम्मीदवार की खर्च सीमा 40 लाख रूप्ये की गई निर्धारित - जिला निर्वाचन अधिकारी

पंचकूला, 20 सितम्बर - उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में जिला में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें तीन महिलाएं और 14 पुरूष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 01-कालका विधानसभा में सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें एक महिला और 6 पुरूष शामिल हैं। 02-पंचकूला विधानसभा में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें दो महिलाएं और आठ पुरूष शामिल हैं।

उपायुक्त ने कहा कि उम्मीदवार अपने चुनाव व्यय रजिस्टर को प्रतिदिन के हिसाब से मैनटेन रखें। चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के अनुसार एक उम्मीदवार का खर्च 40 लाख रूपये तक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुविधा पोर्टल के द्वारा वाहन, लाऊडस्पीकर, चुनाव रैली, चुनाव प्रचार आदि के प्राप्त हुए आवेदनों पर स्वीकृति दी जा रही है। किसी उम्मीदवार को अनुमति नहीं मिली है तो वह उनके कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला की दोनों विधानसभा क्षेत्र में वीडियो सर्विलेंस टीम उम्मीदवार के चुनाव प्रचार एवं व्यय की वीडियो रिर्काडिंग कर रही हैं। जो भी खर्च इन वीडियो क्लिप में रिकार्ड होगा, उसे निर्धारित दरों के हिसाब से उम्मीदवार के शैडो रजिस्टर में दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए धार्मिकता का आडंबर करते दिखाई दिए तो इसे आदर्श आचार संहिता की अवहेलना माना जाएगा।

डा. यश गर्ग ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव व्यय का ब्यौरा चुनाव के दौरान एक्सपेंडिचर पर्यवेक्षक के समक्ष पेश होकर समय समय पर निर्धारित अवधि में प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। इससे 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर को चुनाव प्रचार के लिए झंडे, बैनर, पोस्टर लेकर कोई जुलूस या जलसा ना करें।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X