Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाएं सामाजिक संगठन:डॉ.रत्ना भारती

Updated on Thursday, September 19, 2024 20:21 PM IST

एफपीए इंडिया ने किया एमआईएसपी व ह्यूमैनिटेरियन वर्क विषय पर कार्यशाला का आयोजन

पंचकूला। सामाजिक संगठनों को चाहिए कि वह अपनी सेवाओं का दायरा विशाल करें। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। सामाजिक संगठनों को भविष्य में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनानी चाहिए। उक्त विचार हरियाणा राज्य स्वास्थ्य रिसोर्स सेंटर की कार्यकारी निदेशक एवं डीएचएस डॉ. रत्ना भारती ने आज पंचकूला में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में वर्ष 1949 से कार्य कर रहे अग्रणी संगठन फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यौन प्रजनन स्वास्थ्य के विषय पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर व्यक्त किया।


कार्यशाला का विषय था यौन प्रजनन स्वास्थ्य के लिए न्यूनतम प्रारंभिक सेवा पैकेज (एमआईएसपी) और भारत में मानवीय संकट के दौरान एफपीए इंडिया के प्रयास। इस अवसर पर डॉ.रत्ना भारती ने कहा कि वैश्विक मानवीय संकट हर दिन प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन, सशस्त्र संघर्ष, महामारी और अन्य जटिल आपात स्थितियों के कारण लगभग 34,000 लोगों को विस्थापित करता है। संकट के दौरान महिलाओं और लड़कियों की प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता बनी रहती हैं।

 

संकटों से प्रभावित एक चौथाई लोग 15-49 वर्ष की महिलाएं और लड़कियां होती हैं। हर पांच में से एक महिला गर्भवती होने की संभावना होती है और हर पांच प्रसवों में से एक में जटिलताएं हो सकती हैं। इस तरह की परिस्थितियों में काम करने के लिए एफपीए इंडिया की भूमिका सराहनीय है।


इस अवसर पर बोलते हुए एफपीए इंडिया, पंचकूला शाखा की चेयरपर्सन अनीता बतरा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा व अन्य संकटों के दौरान यौन संचारित संक्रमणों और एचआईवी के संक्रमण की दर भी बढ़ जाती है। किशोर भयभीत, तनावग्रस्त, ऊबे हुए या निष्क्रिय महसूस कर सकते हैं और वे ऐसे जोखिम पूर्ण परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं जिनसे निपटने के लिए वह तैयार नहीं होते।


इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के पूर्व अध्यक्ष विनोद कपूर ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे हरियाणा रेडक्रास के संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने एफपीए इंडिया द्वारा किए जा रहे कार्यों की सहराना करते हुए कहा कि यौन प्रजनन स्वास्थ्य बेहद गंभीर विषय है। इस बारे में जहां आमजन में जागरूकता फैलाए जाने की जरूरत है वहीं सामाजिक संगठनों को एकजुटता के साथ इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

 


फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पूरे देश में मानवीय संकटों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रजनन स्वास्थ्य के लिए न्यूनतम प्रारंभिक सेवा पैकेज के क्रियान्वयन के माध्यम से एफपीए इंडिया ने प्राकृतिक आपदाओं, संघर्षों और अन्य आपात स्थितियों से प्रभावित कमजोर जनसंख्या को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया है।


इस अवसर पर बोलते हुए एफपीए इंडिया के महाप्रबंधक मनोज गर्ग ने कहा कि इसका उद्देश्य मातृ और नवजात मृत्यु दर को रोकना,यौन हिंसा का प्रबंधन करना और गर्भनिरोधक तक पहुंच सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी सचिव रेड क्रॉस अम्बाला, रणदीप सिंह सचिव यमुनानगर, कर्नल आलोक बत्रा, वंदना शर्मा प्रोग्राम अफसर, धर्मवीर गौतम इत्यादि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X