पंचकूला सितंबर 15: राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया।। जिसके अंतर्गत 1 सितंबर से 14 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई।
इन गतिविधियों में विशेष तौर पर “कविता क्या है” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्यकार एवं आलोचक डॉक्टर अंकित नरवाल ने विद्यार्थियों को कविता के इतिहास से लेकर दर्शन तक को समझाने का प्रयास किया। इस व्याख्यान में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
पखवाड़े के अंतर्गत काव्य पाठ प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिंदी और संस्कृत भाषा में प्रेरणादायक कविताओं का वाचन किया। विद्यार्थियों को प्रेमचंद रचित “कफन” कहानी पर दूरदर्शन द्वारा बनाई लघु फिल्म भी दिखाई गई। फ़िल्म देखने के पश्चात विद्यार्थियों ने इस कहानी की समीक्षा की। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया। अंततः चौदह दिन विभिन्न गतिविधियों के साथ हिंदी दिवस को सफलतापूर्वक मनाया गया।
सभी गतिविधियों को सफल व प्रभावशाली बनाने में हिंदी विभाग अध्यक्षा प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु, प्रोफेसर डॉक्टर नीरू शर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर कविता, डॉक्टर गीता और डॉक्टर रमाकांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति एक ख़ास तरह के लगाव या सजगता का संचार हुआ।