Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट ने आयोजित की सदाबहार गानों से सजी महफ़िल

Updated on Saturday, September 07, 2024 21:29 PM IST

गायकों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गानों की प्रस्तुति देकर मचाई धूम श्रोता हुए मन्त्रमुग्घ

’मुझे तुम मिल गए हमदम..; जाने क्या तूने कही, जाने क्या मैंने कही’ जैसे सुपर हिट्स सदाबहार फ़िल्मी गानों से गूंजमयी हुआ स्कूल का ऑडिटोरियम

पंचकूला 7 सितम्बर 2024ः द हिड्न टैलेंट वेलफेयर एंड ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त के नेतृत्व में सदाबहार फ़िल्मी गानों के कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 12 स्थित ब्रिलियंस स्कूल में किया गया। जिसमें ट्राईसिटी सहित पंजाब, हरियाणा से आए अव्यवसायिक गायकों ने लिया हिस्सा लिया और एक से बढ़कर सदाबहार गानों को श्रोताओं को समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस संगीतमय कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त तथा कार्यक्रम में आए चीफ गेस्ट किंग फ़िल्म प्रोडक्शन, पीएफसी ग्रुप के डायरेक्टर एडवोकेट एस एस सिधू व फाउंडर ब्रिलियंस स्कूल श्याम सुंदर तथा सम्मानित गणमान्यों में समाज सेवी सीमा भारद्वाज व जया गोयल, जय भगवान कंबोज, प्रदीप शर्मा, वेद बागड़ी, संजीव कौड़ा, प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत गायकों द्वारा सदाबहार फिल्मी गाने गाए। गायको ने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मो रफी, आशा भसोले जैसे प्रतिष्ठत गायकों द्वारा गाये गए गानों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करने का एक बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम में कुल 32 सदाबहार फ़िल्मी गाने शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने अपने गायन में सदाबहार रोमांटिक गाना 'मुझे तुम मिल गए हमदम' गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए गायिका कंचन भल्ला ने दर्शकों के समक्ष जाने क्या तूने कही, जाने क्या मैंने कही रोमांटिक गाना प्रस्तुत किया, जिसे सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनिता रतन ने तुम्हें देखती हूं; संजय कौशल ने तेरे बिना ज़िन्दगी से कोई शिकवा; मनीष कौशल ने रिमझिम के गीत सावन गाए; विनय ने लोग कहते हैं मैं शराबी हूँ ; सीमा भारद्वाज और प्रदीप वर्मा ने जिस दिन से तुम्हें देखा है; वेद बागड़ी ने मेरी महोब्बत जवां; हरजीत ने ए जाते हुए लम्हों; नरेश ने ए फ़ूलों की रानी; जगतार ने इक अजनबी हसीना से; रजनीश ने ओ मेरे दिल के चैन; विनय कुमार ने तुम भी चलो हम भी चलें; जैसे मधुर व सदाबहार गानों को गाकर श्रोताओं को दिल जीत लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में संगीत का प्रबंधन वेद बागड़ी द्वारा किया गया था।

इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर वीना सोफ्त ने कार्यक्रम में आए सभी श्रोतागणों और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया, और कहा कि कार्यक्रम का उदेश्य अव्यवसायिक गायकों को मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को उभार सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सदाबहार गानों को गाना प्रतिष्ठत गायकों को भाव पूर्ण श्रद्धांजली देना भी था।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X