Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

रंजीता मेहता समर्थकों ने की नारेबाजी, टिकट न देने पर जताया रोष

Updated on Saturday, September 07, 2024 11:36 AM IST

रंजीता मेहता बोलीं, संघर्ष लंबा हो सकता है, लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी

पंचकूला - हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता के निवास स्थान पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक शुक्रवार शाम को एकत्रित हुए । समर्थकों ने रंजीता मेहता के पक्ष में नारेबाजी करते हुए भाजपा द्वारा उन्हें टिकट न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रंजीता मेहता ने पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की नींव को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा चुनाव में उनकी जहां भी ड्यूटी लगाई गई वहां पर कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने अच्छी संख्या में वोट प्राप्त किया और लीड हासिल की। वह टिकट की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने फिर से पुराने ढर्रे पर चलते हुए अपनी प्रथा को ही तोड़ दिया।

रंजीता मेहता ने कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम एक विचारधारा से जुड़े हैं किसी व्यक्ति विशेष से नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना बहुत बड़ा नाम बनाया है और नरेंद्र मोदी विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष का समय लंबा हो सकता है, लेकिन सफलता अवश्य मिलती है। हम संघर्ष करते रहेंगे और आने वाले समय में हमें अवश्य सफलता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हमेशा उम्मीद रहती है कि उनके नेता को पार्टी टिकट देगी, जिस प्रकार लतिका शर्मा ने 10 साल मेहनत की, जनता के बीच रहीं, लेकिन अचानक उनकी टिकट काट दी गई, इसी प्रकार मेरे समर्थकों को भी उम्मीद थी कि मुझे भी टिकट मिलेगी, लेकिन नहीं मिली, जिससे कार्यकर्ता आहत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अपना धैर्य मत छोड़े। रंजीता मेहता ने कहा कि पार्टी को सब चीज भलीभांति पता है और कार्यकर्ताओं के सम्मान में पार्टी कभी कोई ठेस नहीं पहुंचाएगी। रंजीता मेहता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भी निर्णय लिया है, उसका हमें सम्मान करना है। रंजीता मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया। आज भी कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X