Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा है : बिप्लब देब

Updated on Friday, September 06, 2024 11:15 AM IST

भाजपा ने पहली लिस्ट में सभी समाज को प्रतिनिधित्व दिया है : बिप्लब देब

कांग्रेस तो अभी अपनी लिस्ट भी जारी नहीं कर पाई है, केवल मंथन में उलझ कर रह गई : बिप्लब देब

बिप्लब देब ने कांग्रेस पर साधा निशाना - कांग्रेस में बाप-बेटे की राजनीति चलती है, कांग्रेस ने जाट समाज को धोखे में रखा है

पहली सूची में 67 सीटों की घोषणा करना भारतीय जनता पार्टी का विश्वास और संगठन की ताकत के साथ साथ एक मजबूत नेतृत्व की ओर इशारा करता है

चंडीगढ़, 5 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस प्रदेश के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रोहतक में कर पत्रकारों के एक-एक सवालों का जवाब दिया। बिप्लब देब ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में भाजपा ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा है। श्री देब ने कहा कि भाजपा ने 90 में 67 सीटों पर घोषणा की है। पहली सूची में 67 सीटों की घोषणा करना भारतीय जनता पार्टी के विश्वास और संगठन की ताकत के साथ साथ एक मजबूत नेतृत्व की ओर इशारा करता है। उम्मीदवारों की पहली सूची में पिछड़ा वर्ग के 14 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसी तरह दलित, जाटव, वाल्मीकि, धानक, बिश्नोई, सिख, जाट, यादव, ब्राह्मण, वैश्य सहित सभी समुदायों को शामिल किया गया है। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में आयोजित प्रेसवार्ता में बिप्लब देब के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संजीव बालियान, भाजपा मीडिया सहप्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।
बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में जिन 9 विधायकों की सीटों को बदला गया है यह सामाजिक समीकरण साधने की दृष्टि से किया गया है, जिसमें 3 मंत्री भी शामिल है। सामाजिक समीकरण, राजनीतिक समीकरण और हरियाणा के परिदृश्य सहित सभी वर्गों को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से खुश हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि 2019 की तरह फिर एक बार 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल प्रत्याशी होता है, इसलिए एक-एक कार्यकर्ता एकजुट होकर केवल भाजपा को जिताने का काम करेगा।
एक सवाल के जवाब में बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक अपनी पहली सूची नहीं जारी कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल मंथन में उलझ कर रह गई है। बिप्लब ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सूची में जिन नामों में बदलाव किए हैं वह एक तय समीकरण को पाटने की दृष्टि से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची में पुराने नामों को भी बराबर तरजीह दी गई है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, अनिल विज, ओपी धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु सहित कई अन्य नेताओं के नाम शामिल है।
चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि राजनीति में कई तरह के तालमेल बनाने पड़ते हैं। हरियाणा एक सामाजिक बंधन के साथ चलने वाला प्रदेश है, गोत्र और समाज को मनाने वाला प्रदेश है। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष बोलने का अधिकार खो चुका है, गांधी टाइटिल भी उधार का लिया हुआ है। भाजपा में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि कांग्रेस में बाप-बेटे की राजनीति चलती है, कांग्रेस ने जाट समाज को धोखे में रखा है।
हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकता को जितना सम्मान दिया जाता है वैसा किसी अन्य पार्टी में नहीं दिया जाता है। कांग्रेस पार्टी में परिवारवाद इतना हावी है कि केवल एक नाम लेने पर ही पूरे परिवार का इतिहास सामने आ जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से आत्मिक लगाव है और जल्द ही हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के चुनावी दौरे और प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X