Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

टिकट बंटते ही पानी के बुलबुले की तरह फूटी भाजपा, कांग्रेस का और भी बुरा हाल होगा – दुष्यंत चौटाला

Updated on Friday, September 06, 2024 11:14 AM IST

उचाना से नामांकन भरकर बोले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, “जीतेंगे उचाना, जीतेंगे हरियाणा”

चंडीगढ़, 5 सितंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा पानी के बुलबुले की तरह फूट गई है और चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि टिकट बांटने पर कांग्रेस का बीजेपी से भी बुरा हाल होगा। वीरवार को दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से नामांकन भरने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। पूर्व डिप्टी सीएम ने नामांकन के दौरान विशाल रोड शो कर जेजेपी-एएसपी गठबंधन की ताकत दिखाई और विरोधियों की नींद उड़ाई। इस दौरान जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित भारी संख्या में जेजेपी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उचाना से ही बदलाव की लहर चली थी और उसमें युवा ताकत को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि इस बार भी उचाना ने बदलाव की नींव रख दी है और हमारा इरादा है “जीतेंगे उचाना, जीतेंगे हरियाणा”। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन मिलकर प्रदेश को युवा नेतृत्व देगा और विधानसभा चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में गठबंधन की युवा सरकार बनेगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा में टिकट बंटे 24 घंटे भी नहीं हुए है और इतने समय में ही रूझान आने शुरू हो गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन मंत्री, दो प्रदेश अध्यक्ष, करीब 13 विधायक, अनेक जिला अध्यक्ष, सैकड़ों पदाधिकारी मैदान छोड़कर भाग गए है और यह तो अभी शुरुआत है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग जेजेपी को तोड़ने की बात करते थे, वह भाजपा पानी का बुलबुला साबित हुई। उन्होंने कहा कि जेजेपी से केवल कई विधायक ही पार्टी छोड़कर गए थे, लेकिन भाजपा का संगठन और उनके विधायक दोनों कमजोर निकले। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की फूट का कारण यह है कि बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए बागी नेताओं को महत्व दिया, अब भाजपा का सफाया निश्चित है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टिकट बंटने के बाद कांग्रेस का भी इससे बुरा हाल होगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी कटी पतंग साबित हुए है। उन्होंने कहा कि करनाल से चुनाव लड़ने की बात करने वाले सीएम लाडवा से चुनाव लड रहे है और वे पूरे चुनाव लाडवा से बाहर नहीं निकलेंगे।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने न केवल अपने चुनावी वादों को पूरा किया, बल्कि उचाना में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करके दिखाए है। उन्होंने कहा कि 40 साल से उचाना में केवल एक परिवार यहां से राजनीति करता रहा, लेकिन विकास के मामले में उचाना पिछड़ा रहा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने उचाना में 1200 करोड़ रुपए की लागत से सड़क, पेयजल सहित अनेक सामूहिक विकास कार्य समान रूप से करवाए है। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग हमें उचाना से जाने की बात कहते थे, वे पहले भाजपा छोड़ गए और अब कांग्रेस भी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक तो उनकी टिकट ही फाइनल नहीं हुई है, जबकि हम नामांकन भर चुके है और इस बार जेजेपी पहले से ज्यादा ताकत के साथ मुकाबला लड़ेगी।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X