Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने निकल पड़ा भाजपा का विजय रथ, नारायगढ़ और पूंडरी में सीएम ने निकाला रोड शो

Updated on Wednesday, August 28, 2024 21:27 PM IST

रोड शो में उमड़ी भीड़ ने लगाई मोहर, तीसरी बार बन रही भाजपा सरकार

जगह-जगह फूल बरसाकर लोगों ने मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

नारायणगढ़ / पूंडरी 28 अगस्त। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाने के लिए भाजपा का विजय रथ निकल चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी पूरी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही। नायब सैनी ने बिना थके दर्जनभर विधानसभाओं में नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली कर डाली। एक-एक दिन में तीन-तीन विधानसभाओं में जन आशीर्वाद लिया। हर विधानसभा में उमड़े अपार जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री और भाजपा पूरे जोश और उत्साह में है। जन आशीर्वाद रैलियों का सिलसिला तो जारी रहेगा ही, अब "नॉन स्टॉप मुख्यमंत्री नायब सैनी" जीत की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोड शो के रूप में विजय रथ लेकर निकल चुके हैं।

इस विजय रथ की शुरुआत उन्होंने नारायगढ़ विधानभा से की। रोड शो में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाएओं और बच्चों ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए और हाथों में झंडे लेकर पूरे शहर में धूम धड़ाके से पार्टी का प्रचार किया। नारायणगढ़ भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। नारायणगढ़ के हर बाजार और हर गली में युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सुमन सैनी, धर्मवीर मिजार्पुर आदि मौजूद रहे।
बॉक्स

रोड शो ने लगाई मोहर,बन रही है हरियाणा में भाजपा सरकार
पूंडरी और नारयणगढ़ दोनों ही विधानसभाओं में मुख्यमंत्री नायब सैनी के रोड के दौरान भारी तादाद में उमड़ी भीड़ और खासकर युवाओं ने मोहर लगा दी है कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। युवाओं ने जगह-जगह माला पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का जोश के साथ स्वागत किया।

क्रेन पर चढ़े युवा बरसा रहे थे फूल
रोड शो के दौरान युवाओं का जोश देखने लायक था। पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। मुख्यमंत्री भी कम नहीं रहे और उन्होंने जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें मांग पत्र के अलावा धन्यवाद पत्र भी सौंपा। जिसमें उनके हलके की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा सरकार का आभार जताया गया।

ढोल बज रहे थे, देशभक्ति गानों पर झूम रहे थे लोग
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की लोकप्रियता और जनसमर्थन से हरियाणा में फिर से इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने जनता को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को होने वाले चुनावों में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी और हरियाणा की जनता भाजपा को पुन: सत्ता में देखने के लिए उत्सुक है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X