Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

विधानसभा चुनाव जीतने निकल पड़ा भाजपा का विजय रथ, नारायगढ़ और पूंडरी में सीएम ने निकाला रोड शो*

Updated on Wednesday, August 28, 2024 21:19 PM IST

रोड शो में उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री बोले- आप सबके आशीर्वाद से फिर एक बार बन रही भाजपा सरकार

चंडीगढ़ , 28 अगस्त। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाने के लिए भाजपा का विजय रथ निकल चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी पूरी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही। नायब सैनी ने बिना थके दर्जनभर विधानसभाओं में नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली कर डाली। एक-एक दिन में तीन-तीन विधानसभाओं में जन आशीर्वाद लिया। हर विधानसभा में उमड़े अपार जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री और भाजपा पूरे जोश और उत्साह में है। जन आशीर्वाद रैलियों का सिलसिला तो जारी रहेगा ही, अब “नॉन स्टॉप मुख्यमंत्री नायब सैनी“ जीत की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोड शो के रूप में विजय रथ लेकर निकल चुके हैं। नारायणगढ़ और पुण्डरी में इस बार कमल खिलाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजयरथ की कमान खुद संभाली और भव्य रोड शो निकालकर भाजपा की ताकत दिखाई।


इस विजय रथ की शुरुआत उन्होंने नारायगढ़ विधानसभा से की। रोड शो में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं की पहुंची भीड़ ने अपने जोश से मुख्यमंत्री को भी यह विश्वास दिलाया कि इस बार नारायणगढ़ और पुण्डरी में भी कमल खिलाकर देंगे। सभी भारत माता के जयकारे लगाते हुए हाथों में भाजपा का झंडा लहराकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे थे।
नारायणगढ़ भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। नारायणगढ़ के हर बाजार और हर गली में युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, सुमन सैनी, अंबाला जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, धर्मवीर मिजार्पुर आदि मौजूद रहे।

पुण्डरी में क्रेन से बरसाए गए फूल, मुख्यमंत्री के स्वागत में निकला ट्रैक्टरों का रैला
पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। पूंडरी के युवा नेता और समाज सेवी सतपाल जाम्बा की अगुवाई में बड़ी संख्या में रोड़ शो में शामिल हुए। ट्रेक्टरों का एक लंबा काफिला रोड शो में शामिल हुआ। युवाओं में दिवानगी इस प्रकार देखने को मिली कि उन्होंने अपने सीने पर अपने मुख्यमंत्री नायब सैनी और अपने नेताओं के नाम लिखे हुए थे। मुख्यमंत्री ने भी जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें मांग पत्र के अलावा धन्यवाद पत्र भी सौंपा।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की लोकप्रियता और जनसमर्थन से हरियाणा में फिर से इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने जनता को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी और हरियाणा की जनता भाजपा को पुनः सत्ता में देखने के लिए उत्सुक है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X