Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

फसलों की स्पेशल वेरीफिकेशन और गिरदावरी का कार्य 31 अगस्त तक करें पूरा - डा. यश गर्ग

Updated on Saturday, August 24, 2024 20:22 PM IST

उपायुक्त ने खरीफ फसल-2024 को लेकर अधिकारियों की बैठक की करी अध्यक्षता

पंचकूला, 24 अगस्त - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित खरीफ फसल-2024 को लेकर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करी। उपायुक्त ने फसल सम्बन्धित तैयारियों को लेकर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिला में खरीफ की फसलों की खरीद को लेकर सभी तैयारियों को समय से पहले पूरी करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपनी समस्या या शिकायतों को दर्ज करवाया है, उनका का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अपनी फसल का ब्योरा दर्ज करवाया है, उनके खेतों की स्पेशल वेरीफिकेशन का कार्य 31 अगस्त से पहले पूरा करके रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसल सम्बन्धित ब्योरा दर्ज नहीं करवाया है उनका डाटा अपडेट करवाया जाए ताकि उन्हें फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

डा. यश गर्ग ने कहा कि फसल की स्पेशल वेरीफिकेशन के साथ-साथ गिरदावरी का कार्य भी साथ-साथ किया जाना चाहिए। ऐसा करने से हमारा समय तो बचेगा ही साथ ही गिरदावरी का कार्य भी पूरा हो जाएगा। गिरदावारी करने के साथ ही उस डाटा को लाॅक भी किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि गिरदावरी का कार्य भी 31 अगस्त तक पूरा करके 5 सितम्बर से पहले लाॅक करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला का 60 हजार एकड़ रकबा खेती के लिए प्रयोग किया जाता है। खरीफ के सीजन में अधिकतर रकबा में धान फसल की मोटी किस्मों की रोपाई की जाती है। धान के अलावा मक्का, चरी, बाजरा की फसलें और सब्जियां उगाई जाती हैं। इन सभी फसलों को बेचने या अन्य सुविधाओं को लेकर किसानांे को कोई भी दिक्कत परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, कृषि उप निदेशक डा. सुरेन्द्र यादव, तहसीलदार कालका विवेक गोयल, नायब तहसीलदार पंचकूला हरदेव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X