Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

गठबंधन को लेकर भ्रम न फैलाएं दुष्यंत चौटाला,जजपा के साथ गठबंधन की कोई बातचीत नहीं : संदीप पाठक

Updated on Thursday, August 22, 2024 19:05 PM IST

बीजेपी खुद अपने कार्यकाल से संतुष्ठ नहीं, इसलिए आखिरी साल में खट्‌टर को मुख्यमंत्री पद से हटाया
छह महीने में दूसरी सरकार को गिराने का जेपी दलाल का बयान अशोभनीय


फतेहाबाद, 22 अगस्त| आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने वीरवार को सुबह फतेहाबाद में सिरसा व हिसार लोकसभा और शाम को भिवानी में भिवानी-महेंद्रगढ़ व रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब पंजाब में चुनाव थे तो पार्टी बहुत बढ़ गई थी और सभी वालंटियर्स चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन सीटें केवल 117 थी। जब टिकट का बंटवारा हुआ तो किसी ने एक शब्द नहीं बोला कि हमें टिकट नहीं मिली हम घर बैठेंगे। उसके बाद पार्टी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई, नतीजे आते ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। अमृतसर में रेहड़ी पटरी पर सब्जी बेचने वाले को पूरी मार्केट का चेयरमैन बनाया। आम आदमी पार्टी ने मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को सांसद बनाया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि आम आदमी पार्टी डोर टू डोर गारंटी अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे, अरविंद केजरीवाल की गारंटी के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और उनको आहवान करेंगे कि इस बार बदलाव के लिए वोट करें। यदि हम किसी भी गांव के 10 लोगों से बात करें तो यही निकल कर आता है कि जब तक आप बच्चों को शिक्षित नहीं करोगे तब तक वो आगे नहीं बढ़ेंगे। स्वास्थ्य और बेरोजगारी की समस्या, किसानों से संबंधित समस्याएं और महिलाओं के मान सम्मान की समस्याएं सामने आती हैं। जब तक उनको चार पैसे नहीं दोगे तो महिलाएं मजबूत कैसे होंगी। ये जनता की अधारभूत जरूरतें हैं जो अभी तक पूरी हो जानी चाहिए थी। यदि हम आजादी के 78 साल बाद भी स्कूल, अस्पताल और सड़क की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब पीछे कुछ तो गड़बड़ रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। जजपा से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता जजपा किस पार्टी से गठबंधन कर रही है। मैं दुष्यंत चौटाला को कहना चाहता हूं कि गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं। जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं चल रही है। बीजेपी खुद अपने कार्यकाल को पॉजिटिव तरीके से नहीं देख रही है। यदि बीजेपी अपने मुख्यमंत्री से संतुष्ट होती तो आखिरी साल में खट्‌टर साहब को क्यों हटाते? बीजेपी खुद जानती है कि उन्होंने काम नहीं किया। जनता बीजेपी का नकार चुकी है। इस बार हरियाणा के नतीजे स्पष्ट कर देंगे कि बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांध कर जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर कार्यकर्ता बड़ा नेता है। कोई भी अन्य पार्टी से आए तो अच्छे लोगों का स्वागत है। किसी भी पार्टी के बढ़ने का पैरामीटर ये है कि उनकी कितने गांव में कितनी बड़ी टीम है। आज हर गांव में आम आदमी पार्टी की टीम है। आम आदमी पार्टी का जितना बड़ा संगठन है और जितना सुचारू रुप से चल रहा है, किसी भी दूसरी पार्टी के लिए इतना बड़ा संगठन चलाना आसान नहीं है। बीजेपी के आधे से ज्यादा पन्ना प्रमुख तो फर्जी हैं। हमने भी उनसे बात की है उनको पता ही नहीं कि किस पन्ने में उनका नाम है। इस बार इनके ही पन्ना प्रमुख कह रहे हैं कि बदलाव चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिसको जनता कहती है आम आदमी पार्टी उसको टिकट देती है। हमें अरविंद केजरीवाल से मिलने नहीं दिया जाता। बीजेपी अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है डरे हुए लोग औच्छी हरकतें करते हैं। जनता और मीडिया का ध्यान इस पर होना चाहिए कि सभी राजनीतिक पार्टियों को मुद्दे पर खींचकर लेकर आएं। उनसे पूछना चाहिए कि पिछले 10 सालों में उन्होंने क्या किया? उन्होंने स्कूल, अस्पताल, बेरोजगारी और महिलाओं के सम्मान के लिए क्या किया?

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X