Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

सिर्फ नौकरी पाने के लिए नहीं, जीवन को सार्थक बनाने के लिए ज्ञान अर्जित करें: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Thursday, August 22, 2024 10:06 AM IST


हरियाणा के राज्यपाल ने फरीदाबाद के एसलॉन इंस्टिट्यूट के दीक्षांत समारोह तथा लिंग्याज़ विद्यापीठ द्वारा आयोजित रंगमंच कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

चंडीगढ़, 21 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि एसलॉन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के साथ-साथ सीखने, नवाचार और समग्र विकास का एक प्रतीक है। यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है। यह आध्यात्मिक समुदाय 'द लास्ट सेंटर' की एक प्रबुद्ध समाज के निर्माण की प्रतिबद्धता का एक जीवंत प्रमाण है।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आज बुधवार को फरीदाबाद स्थित एसलॉन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर  एसलॉन इंस्टिट्यूट के  अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल एवं निदेशक डॉ. सुदर्शन गोस्वामी उपाध्यक्ष प्रकाश, सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर्स सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेश गर्ग, डीन कॉलेज जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फ़रीदाबाद डॉ. तिलकराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि छात्रों को सिर्फ नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए ज्ञान अर्जित करना चाहिए। जब वह इस राह पर अपने कदम आगे बढ़ाएंगे तब वे नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और युवा दिमागों को समाज में सकारात्मक योगदान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह संस्थान आज जो कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक, सीएसई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएसई डेटा साइंस, सीएसई साइबर सुरक्षा, सीएसई मशीन लर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, सीएसई और एमई में एम.टेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए आदि विषयों में अपनी शिक्षा पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को उपाधि से अलंकृत कर रहा है। मैं उन सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फरीदाबाद की लिंग्याज़ विद्यापीठ के ऑडिटोरियम रंगमंच का उद्घाटन किया

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बुधवार को लिंग्याज़ विद्यापीठ में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा रिबन काटकर लिंग्याज़ विद्यापीठ के ऑडिटोरियम “रंगमंच” का उद्घाटन किया। लिंग्याज़ विद्यापीठ के चांसलर पिचेश्वर गड़े ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत एकता की प्रार्थना के साथ हुई।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य सांस्कृतिक, कला तथा खेल से जुड़ी गतिविधियों में भी ज़रूर भाग लें। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों को ऑडिटोरियम के उद्घाटन पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें वेलकम स्पीच, शॉर्ट फिल्म, अभिनंदन और विद्यापीठ के छात्रों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) चिन्नैयन रामासुब्रमण्यम, डॉयरेक्टर डॉ. भावीक कुचिपुड़ी, रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सलवान, संयुक्त रजिस्ट्रार, इवेंट काउंसिल प्रमुख, समेत सभी विभाग प्रमुख, सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X