Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

कालका में हरीश गुज्जर की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, बारिश में उमड़ा युवाओं का जन सैलाब

Updated on Sunday, August 11, 2024 20:56 PM IST

देश की आजादी के लिए बलिदान का प्रतीक है तिरंगा: हरीश गुज्जर

तिरंगा झंडा हर भारतीय का सम्मान: गुज्जर

काली माता मंदिर में माथा टेक गुज्जर ने कालका वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की

कालका/पंचकूला, 10 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश मंत्री हरीश गुज्जर ने कहा कि भारत का गौरव तिरंगा झंडा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले देशभक्तों को श्रद्धांजलि देने का प्रतीक है। आज कालका रेलवे ग्राउंड से अपनी तिरंगा यात्रा शुरू करने के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा कि तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए सम्मान का पात्र है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देशभक्तों ने अपना बलिदान देकर भारतीय ध्वज का सम्मान बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में स्थापित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तिरंगे झंडे का सम्मान विदेशी स्तर पर स्थापित किया है।

हरीश गुज्जर द्वारा रेलवे ग्राउंड से काली माता मंदिर तक निकली यह तिरंगा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आश्चर्य की बात यह थी कि भारी बारिश के बावजूद लोगों ने इस यात्रा को पूरा समर्थन दिया और अंतिम क्षण तक मौजूद रहे। मंदिर के बाहर भी भारी गिनती में मौजूद महिलाओं ने गुज्जर के राखी बांध कर उनकी यात्रा में जोश भर दिया।

गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदर्शन ने न केवल देश भर में बल्कि हरियाणा में भी शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में बड़ी-बड़ी योजनाएं लागू की गई हैं। इसके अलावा राज्य की बीजेपी सरकार ने भी हरियाणा के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्य में किये गये विकास कार्यों की बदौलत यह स्पष्ट हो गया है कि अगली बार भी राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी।


उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें इस क्षेत्र की सेवा करने के लिए समय देगी तो वे क्षेत्र के विकास के लिए निचले स्तर से जानकारी लेकर प्राथमिकता के आधार पर हर कार्य का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए उनके मन में बड़ी योजनाएं हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X