Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अंबाला में 26-28 जुलाई को लगेगा हरियाणा का सबसे बड़ा एफपीओ मेला

Updated on Monday, July 22, 2024 19:30 PM IST

अंबाला । बदलती जीवन शैली के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, यहीं नहीं बाजारों में उत्पाद भी नकली मिल रहे हैं । हरियाणा में सबसे बड़ा एफपीओ मेला 26 से 28 जुलाई तक नई अनाज मंडी, अंबाला शहर में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में पूरे भारत से 50 से अधिक एफपीओ भाग लेंगे, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे आने और जुड़ने का मौका मिलेगा।

लोग इस मेले के माध्यम से प्राकृतिक और जैविक उत्पाद सहित आवश्यक वस्तुएं एक ही छत के नीचे किफायती दामों पर प्राप्त कर सकेंगे। यहीं नहीं एफ2डीएफ (किसान की ऑनलाइन दुकान) एप्लिकेशन के माध्यम से अपने मनपसंद उत्पाद अब आप घर बैठे मंगवा भी सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एप्लिकेशन डाउनलोड करनी पड़ेगी। तीन दिनों तक चलने वाला यह मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा और रात 9 बजे तक चलेगा। लोग इस मेले का अपने परिवार और दोस्तों के साथ हिस्सा बनकर सीधे किसानों से जुड़ उनका समर्थन कर सकते हैं और बेहतरीन प्राकृतिक और जैविक उत्पाद प्राप्त कर स्वस्थ जीवन शैली की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

बता दें कि इस मेले में 100 से अधिक किसान संगठनों का जुड़ाव होगा, जिससे उपभोक्ताओं को सीधे किसानों से मिलने और उनके उत्पादों को जानने का अवसर मिलेगा। मेले में 1000 से अधिक विभिन्न प्रकार के किसान उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। ये उत्पाद प्राकृतिक और जैविक होंगे, जो उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक और लाभकारी होंगे। मेले में खाने-पीने की चीजों से लेकर घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। यह सस्ते दामों पर गुणवत्ता युक्त वस्तुएं खरीदने का शानदार मौका होगा। यही नहीं मेले में बच्चों के लिए खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ आकर यहां आनंद उठा सकेंगे। मेले में मनोरंजन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें समूह नृत्य और अन्य मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहेगी। हरियाणवी कल्चर यहां लोगों को देखने को मिलेगा। लोग यहां आकर अपनी संस्कृति से भी परिचित हो सकेंगे। इसके अलावा यहां आने वाले आंगतुकों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें भाग लेकर बेहतरीन पुरस्कार जीतने का मौका उनके पास रहेगा।

एफपीओ मेले के आयोजक राहुल ने कहा, "हमारा उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। इस मेले के माध्यम से हम किसानों को एक मंच प्रदान कर रहे हैं, जहां वे अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि इस मेले से किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद किफायती दरों पर मिलेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X