Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

नगराधीश की अध्यक्षता में जिला अप्रेंटिशिप कमेटी की बैठक का आयोजन

Updated on Monday, July 22, 2024 19:22 PM IST

-अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये आईटीआई, युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप करें तैयार-नगराधीश

-सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में विभाग द्वारा किया जाएगा जाॅब फेयर का आयोजन


पंचकूला, 22 जुलाई- नगराधीश मन्नत राणा की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला अप्रेंटिशिप कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नगराधीश ने आईटीआई युवाओं को निजी क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिये उन्हें उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि इसके अलावा ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रतिष्ठित उद्योगपतियों द्वारा लेक्चर का आयोजन किया जाये ताकि युवाओं को सरकारी विभागों के साथ साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के लिये प्रेरित किया जा सके। बैठक में विभिन्न ओद्यौगिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


नगराधीश ने आईटीआई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ओद्यौगिक संस्थानों के साथ बैठक कर आधुनिक तकनीक को देखते हुये उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को तैयार करें।  उन्होनंे कहा कि आज सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार की आपार संभावनायें है और अपने कौशल के दम पर युवा निजी कंपनियों में रोजगार के  बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते है।


सुश्री मन्नत राणा ने कहा कि युवाओं का निजी क्षेत्र की ओर रूझान बढ़ाने के लिये आईटीआईज द्वारा युवाओं को विभिन्न ओद्योगिक संस्थानों में दौरा करवाया जाये ताकि वे जान सके कि ओद्योगिक क्षेत्र में उनके लिये रोजगार की क्या क्या संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का मनोबल भी बढ़ेगा और वे पढ़ाई के साथ साथ उद्योगों की कार्य प्रणाली को भी बारीकी से जान सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि कक्षाओं में बच्चों को अपनी ट्रेड के साथ साथ अन्य तकनीकी ज्ञान भी दिया जाये ताकि वे ओद्यौगिक संस्थानों की मांग को पूरा कर सके।


आईटीआई सेक्टर-14 के प्रिंसीपल मनदीप बेनीवाल ने बताया कि इच्छुक सरकारी व निजी ओद्यौगिक प्रतिष्ठान अप्रेंटिशिप के लिए अप्रेंटिशिप पोर्टल पर रिक्त पद सर्जित कर सकते है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में विभाग द्वारा जाॅब फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला के अधिक से अधिक सरकारी और निजी ओद्यौगिक प्रतिष्ठानों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई पास विद्यार्थियों को रोजगार मेले के लिए एसएमएस भेजने के साथ-साथ आईटीआई इंस्ट्रकटर द्वारा निजी रूप से भी संपर्क किया जाता है ताकि अधिक से अधिक युवा इन मेलों में शामिल होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सके।  


इस मौके पर आईटीआई सेक्टर-14 के जेएपीओ संदीप श्यान, अप्रेंटिस इन्सट्रक्टर मुकेश व सुमन, हरियाणा चेंबर आॅफ काॅमर्स इंड्रस्टी के प्रधान रजनीश गर्ग, पंच आॅटो के सीईओ सीबी गोयल, बीएन हाईटैक के प्रोजैक्ट हैड पीके वर्मा, अमरटैक्स इंिडया लिमिटिड से राकेश और दीपिका सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X