Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

एसडीएम कालका को बाइपास स्थित मंदिर का मुआयना कर एनएचएआई से करवाएं रिटर्निंग वाॅल का निर्माण - उपायुक्त

Updated on Monday, July 22, 2024 19:20 PM IST


उपायुक्त ने समाधान शिविर में 54 लोगों की शिकायतों को सुनते हुए संबन्धित विभाग के अधिकारियों को निपटान करने के दिए निर्देश


पंचकूला - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने ग्रामीण की शिकायत पर एसडीएम कालका को बाइपास स्थित मंदिर का मुआयना कर एनएचएआई से रिटर्निंग वाॅल का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। विश्वकर्मा काॅलोनी निवासी टीकाराम ने शिकायत में बताया कि कालका बाइपास पिंजौर रोड के पीछे मंदिर बना हुआ है। हाइवे की तरफ जगह खाली होने के कारण मंदिर के गिरने का खतरा बना हुआ है। मंदिर को बचाने के लिए रिटर्निंग वाॅल का निर्माण कवाया जाए।

उपायुक्त डा. यश गर्ग आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। उपायुक्त ने सोमवार को 54 लोगों की शिकायतों को सुनते हुए संबन्धित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने फिरोजपुर निवासी व्यक्ति को पौधे लगाने के लिए सड़क किनारे जगह मुहैया करवाने के निर्देश दिए। फिरोजपुर निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वो पौधारोपण का कार्य करता है। अब तक करीब दो हजार पौधे रोपित कर चुका है। उन्होंने कहा कि वो गांव की रायपुररानी को जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क के किनारों पर पौधे लगाना चाहता है जहां पर जगह मुहैया करवाई जाए।

   डा. यश गर्ग ने पुलिस उपायुक्त को एक ग्रामीण की शिकायत की जांच सौंपते हुए परिवारिक मामले का हल निकलवाने को कहा। इसके अलावा शिकायतकर्ता को कहा कि  परिवार के मामलों को घर-परिवार में ही  आपसी सहमति से भी सुलझाया जा सकता है । ग्रामीण जगीर सिंह ने शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसके भाई ने उसके हिस्सा में मकान का निर्माण कर लिया था, अब वो अपने हिस्सा में निर्माण करने लगा तो उसका भाई उनको निर्माण नहीं करने दे रहा है। उपायुक्त से गुहार लगाई कि उसके मामले की जांच करवाकर उसको निर्माण करवाने की अनुमति दी जाए।

उपायुक्त ने एक व्यक्ति की शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को गांव अम्बका की गौचरान की जमीन पर हुए कब्जे को हटवाकर सरकारी सम्पत्ति को बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर निशानदेही की जाए और जितना भी कब्जा हो उसको छुड़वाया जाए। इसके लिए यदि जरूरत हो तो डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त करवा लें।

डा. यश गर्ग ने गांव मानका की दो शिकायतों पर जिला राजस्व अधिकारी को नियमानुसार इंतकाल दर्ज करने के निर्देश दिए। ग्रामीण गुरमीत ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है उसके हिस्से की जमीन का इंतकाल दर्ज करवाया जाना है। दूसरी शिकायत में गांव मानका निवासी बलजिन्द्र सिंह ने अपने पिता की जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने की गुहार लगाई।

डा. यश गर्ग ने अतिरिक्त उपायुक्त को  डॉ बीआर अंबेडकर नवीनीकरण योजना के तहत आए आवेदन में शिकायतकर्ता का नाम चैककर मकान की मरम्मत के सहयोग करने के निर्देश दिए। गांव सुदर्शनपुर निवासी तरसेम चंद ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले डॉ बीआर अंबेडकर नवीनीकरण योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। उसके मकान की छत कच्ची है, जो बरसात में किसी भी समय गिर सकती है।

उपायुक्त ने कहा कि इनकम के लिए आवेदन के साथ स्वयं घोषणा पत्र लगाया जाए। इसके बाद वेरीफिकेशन करवाई जाएगी। उपायुक्त ने जिला वासियों ने अपील की कि आय ठीक करवाने के लिए आय घोषणा पत्र आवेदन के साथ लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिन बेटियों की शादी हो गई हैं और उन्हें मायके पक्ष से ससुराल पक्ष के परिवार पहचान पत्र में शामिल करवाना है तो उसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर आवेदन करें। इस प्रक्रिया से मौके पर ही शादीशुदा बेटियों की शिकायत का निवारण किया जाएगा।

समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक करवाने, आयु ठीक करवाने परिवार पहचान पत्र अलग बनवाने, मेम्बर एड व डिलेट, जाति दुरुस्त करवाने, मोबाइल नंबर ठीक करवाने समेत अन्य प्रकार की शिकायत आई।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चौहान , नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन समीर शर्मा समेत अधिकारीगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X