चंडीगढ़ - दक्षिण हरियाणा के विभिन्न ब्राहमण संगठनों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण कोटे में ब्राहमणों को शामिल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमण्डल ने श्री हुड्डा से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर आभार व्यक्त किया और किसी भी सरकारी नौकरी में आरक्षण कोटे में ब्राहमणों को शामिल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रोच्चारण तथा श्लोक पढ़े। प्रतिनिधिमण्डल ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण तथा प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए उठाए गये विभिन्न कदमों के लिए श्री हुड्डा की सराहना भी की।
ब्राहमण प्रतिनिधिमण्डल में महेन्द्रगढ़, नूंह, बावल, नारनौल, रेवाड़ी, नांगल चौधरी, धारूहेड़ा, गुड़गांव, पटौदी, हेली मण्डी और अखिल भारतीय ब्राहमण उत्थान सभा के अध्यक्ष वैध किशन विशिष्ठ के नेतृत्व में दक्षिण हरियाणा के अन्य विभिन्न कस्बों के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमण्डल में महेन्द्रगढ़ के अनिल भारद्वाज, नूंह से पवन शर्मा, राजीव कुमार, पंडित सुन्दर लाल शर्मा, गुड़गांव से मुकेश पंडित शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राव दाव सिंह भी उपस्थित थे।