Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

पंचकूला का प्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं को हल करवाना मेरी प्राथमिकता - ज्ञानचंद गुप्ता

Updated on Friday, July 19, 2024 18:45 PM IST

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष का जनता दरबार का क्रम जारी

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं, अधिकतम का किया मौके पर निपटारा

कर्ण काॅलोनी वासियों की सीवरेज की समस्या का जल्द होगा समाधान, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए निर्देश

पंचकूला, 19 जुलाई - हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लोगांे की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे जनता दरबार के क्रम में आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में जन समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकतम शिकायतों का निवारण करते हुए बाकि शिकायतों के समाधान के लिए संबन्धित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए।  गुप्ता ने कुल 30 शिकायतों को सुना।

गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से वे लोगों से सीधे रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जनता दरबार का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और कोई भी व्यक्ति जनता दरबार में आकर अपनी समस्या उन्हें बता सकता है। पंचकूला का प्रतिनिधि होने के नाते उनकी समस्याओं को हल करवाने का उनकी प्राथमिकता है।

कर्ण काॅलोनी बतौड़ में सीवरेज की समस्या का समाधान करते हुए गुप्ता ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव बरवाला के साथ-साथ कर्ण काॅलोनी में भी सीवरेज डालने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि काॅलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। कर्ण काॅलोनी गांव बरवाला से जुड़ी हुई है और हरियाणा सरकार द्वारा उसे अप्रूव्ड किया जा चुका है। इस अवसर पर कर्ण काॅलोनी वासियों ने काॅलोनी को रेगुरलाइज करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का धन्यवाद भी किया। काॅलोनी में ही एक गली बनाने की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबन्धित अधिकारी को दूरभाष पर जल्द से जल्द अस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गली निर्माण का कार्य आदर्श ग्राम योजना के तहत उपलब्ध फंड से करवाया जाए।

गांव नाडा साहिब उपरलावास के लोगों ने गुप्ता से अनुरोध किया कि उनके गांव के कुछ घरों में एक फेस बिजली की तार का कनेक्शन है। जिसके कारण लोगों के घरों में पर्याप्त बिजली नहीं आ पाती इसलिए इन घरों के लिए तीन फेस बिजली की तार डाली जाए ताकि गांव वासियों को पूरी बिजली मिल सके और उनकी समस्या का स्थाई समाधान हो। इस पर  ज्ञानचंद गुप्ता ने उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को इस संबन्ध में तुरंत कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-26, 25, 28 और 27 की रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से गुहार लगाई कि एन्हासमेंट की रि-कलक्यूलेश हो चुकी है और जिसका सत्यापन भी किया जा चुका है, लेकिन इसको जमा करवाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आदेश जारी नहीं हुए हैं। गुप्ता ने सोसायटी के पदाधिकारियों को जल्द से समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।  गुप्ता ने कहा कि घग्गर पार के सेक्टरों के एन्हासमेंट के कुछ मामले लम्बित हैं और जल्द ही इन सभी मामलों का स्थाई समाधान करवाया जाएगा।

इसके अलावा जनता दरबार में गुप्ता ने पुलिस, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), राजस्व विभाग और खेल विभाग से संबन्धित शिकायतों को सुना और अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस अवसर पर पार्षद सुरेश वर्मा, राकेश कुमार, सुदेश बिड़ला, जिला महामंत्री परमजीत कौर, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा और सोनू बिड़ला भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X