Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवा रही हरियाणा सरकार - खेल राज्य मंत्री संजय सिंह

Updated on Friday, July 19, 2024 18:21 PM IST

ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने गए प्रदेश के खिलाड़ियों का हौंसला व मनोबल बढ़ाएं - संजय सिंह

संजय सिंह आज पंचकूला में आयोजित हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल-2024 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे

हरियाणा कुमार बनने वाले खिलाड़ी को एक लाख और हरियाणा केसरी बनने वाले खिलाड़ी को 1.51 लाख रूपये का नकद पुरस्कार मिलेगा

पंचकूला  - हरियाणा के खेल तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। हरियाणा सरकार ने खेलों को प्रोत्साहन करने के लिए कई अहम कदम उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाया है। सरकार द्वारा ग्राम स्तर तक के खिलाड़ियों को सभी आवश्यक खेल सुविधाएं दी जा रही है ।

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह आज ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में आयोजित हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल-2024 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। हरियाणा कुमार बनने वाले खिलाड़ी को एक लाख और हरियाणा केसरी बनने वाले खिलाड़ी को 1.51 लाख रूपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

संजय सिंह ने कहा कि ओलम्पिक खेलों में हमारे प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए गए हुए हैं। हमें उनका हौंसला व मनोबल बढ़ाना हैं। साथ ही उनके लिए दुआएं करनी है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी उम्मीद करते हैं कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं में जाने वाले अगले खिलाडी आप युवा बनें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता में हमारा प्रदेश हमेशा आगे रहा है।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाये गए है । वर्तमान राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की हैं। उन्होंने बताया कि अब सरकार द्वारा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड़ रुपये की राशि दी जाती है । उन्होंने कहा खिलाड़ियों को सर्वाधिक पुरस्कार राशि देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।

 

युवाओं को नशा से दूर रख रहा है खेल विभाग

संजय सिंह ने बताया कि खेल विभाग युवाओं को खेलों के माध्यम से अच्छी सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। साथ ही उन्हें नशा जैसी लत्त से दूर रख रहा है। आज हमारे प्रदेश के युवा खेल के मैदानों में पसीना बहा रहे हैं। युवा हमारे देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की वे खेलों को जीवन में अपनाये और अपने प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करे । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के मैदान में खेल भावना से खेलना चाहिए। किसी भी खेल में एक टीम जीतती है और दूसरी टीम हारती है। हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि अगली बार और मेहनत कर अपना बेहतरीन प्रदर्शन देने का प्रयास करना चाहिए।

 

मंत्री ने खिलाड़ियों के बीच जाकर की चर्चा

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह मंच के उतरने के बाद सीधे खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। उन्होंने सभी जिला के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा और सरकार की और से चल रही योजनाओं के बारे में भी बताया।इस मौके पर उन्होंने विभाग के निदेशक को मेवात के खिलाड़ियों के लिए मैट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम में खेल विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह, अतिरिक्त निदेशक विवेक पदम सिंह, एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, जिला खेल अधिकारी नीलकमल सहित खेल विभाग के कोच व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X