Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान शिविर में जिला के 20 लोगों की सुनी समस्याएं

Updated on Friday, July 19, 2024 18:18 PM IST

अतिरिक्त उपायुक्त ने बुढ गांववासियों की पीने के पानी की समस्या को लेकर पब्लिक हेल्थ के एसडीओ को गांव वालों के साथ जाकर मौके का मुआयना करने के दिए निर्देश

पंचकूला - अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में मौके पर ही तीन नागरिकों के फैमिली आईडी बनवाकर उनकी समस्या का समाधान किया और बाकि समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निदान करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिला के 20 लोगों की समस्याएं सुनी।

उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सभी जिलों में समाधान शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान और लंबित समस्याओं की मानिटरिंग कर रहे है। उन्होने सभी अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करने के निर्देश दिए ।

अतिरिक्त उपायुक्त ने रायपुररानी के बलदेव शर्मा की पुलिया जाम होने व घरों मंे बरसात का पानी आने की समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को उसके साथ तुरंत मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

गुप्ता ने टपरियां गांव के पवन की पैंशन न बनाने की शिकायत का समाधान करते हुए संबंधित अधिकारी को उम्र वैरिफाई कर बुढापा पैंशन बनाने के निर्देश दिए।

बुढ गांव के निवासियों की पीने के पानी की समस्या को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने पब्लिक हेल्थ के एसडीओ को गांववासियों के साथ तुरंत जाकर मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने रत्ता टिब्बा के जग्गू की 5 मरले जमीन पर कब्जे को लेकर की शिकायत पर तुरंत कार्यवाई करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी को मामले की जांच कर कब्जाधारी के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बीड घग्गर के किशोर कुमार की ब्रेकर हटवाने की शिकायत को लेकर नगर निगम को मौके का मुआयना कर तुरंत ब्रेकर हटवाने के निर्देश दिए।

सचिन गुप्ता ने जिला के लोगों से अपील की कि जिन लोगों की फैमिली आईडी में आय अधिक है, और आय को अपनी फैमिली आईडी में कम करवाना है, वो अपनी आय का सेल्फ एफिडेविट जमा करवाएं ताकि कार्य जल्द से जल्द पूरे हो सके और वो सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके।

इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, नगराधीश मन्नत राणा, जिला राजस्व अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला परिषद के पीओ चिराग मेहरा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीडब्लयूडी बीएंडआर, शिक्षा विभाग, खनन विभाग, वन विभाग, फूड एंड सप्लाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X