Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

18वें अश्वनी गुप्ता ममोरियल पंचकूला डिस्ट्रीक बैडमिंटन चेम्पियनशीप -2024 का हुआ आगाज

Updated on Friday, July 19, 2024 18:14 PM IST

उपायुक्त और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष डाॅ. यश गर्ग ने चैम्पियनशीप का किया उद्घाटन

पिछले कुछ वर्षों में पंचकूला पूरे देश में बैडमिंटन हब के रूप में उभरा-उपायुक्त

अश्वनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट पिछले लगभग 18 वर्षों से खेलों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति करता आ रहा है प्रोत्साहित- श्री ज्ञानचंद गुप्ता

विधानसभा अध्यक्ष और उपायुक्त ने बैडमिंटन खेल कर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित


पंचकूला  - 18वें अश्वनी गुप्ता ममोरियल पंचकूला डिस्ट्रीक बैडमिंटन चेम्पियनशीप - 2024 का आज सेक्टर-3 स्थित ताउ देवी लाल स्पोर्टस काॅम्पलैक्स में आगाज हुआ। पंचकूला के उपायुक्त और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष डाॅ. यश गर्ग ने चैम्पियनशीप का उद्घाटन किया।

तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिला के लगभग 200 खिलाड़ी भाग लें रहे है। प्रतियोगिता में अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 (लड़के-लड़कियां) और वैटर्न कैटेगरी में 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग में मैच खेले जाएंगे।

इससे पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने दीप प्रज्जवलित किया और दिवांगत अश्वनी गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष की पुत्री रूचि गोयल और दिवंगत अश्वनी गुप्ता के पुत्र पारथ गुप्ता भी उपस्थित थे।

 

खिलाड़ी हार जीत की परवाह किए बिना खेल की भावना से खेले और दे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपायुक्त एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष डाॅ. यश गर्ग ने कहा कि अश्वनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट पंचकूला द्वारा पिछले 18 वर्षों से प्रतिवर्ष दिवंगत अश्वनी गुप्ता की याद में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पंचकूला पूरे देश में बैडमिंटन हब के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन की नेशनल चैम्पियन भी पंचकूला से ही है। उन्होंने खिलाडियों से आह्वान किया कि वे हार जीत की परवाह किए बिना खेल की भावना से खेले और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन इसी प्रकार से बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी तैयार करने का प्रयार करती रहेगी ताकि बैडमिंटन के क्षेत्र में जिला पंचकूला का नाम देश और विदेश में रोशन हो।

 

अश्वनी गुप्ता एक होनहार और राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी थे

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और अश्वनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अश्वनी गुप्ता एक होनहार और राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी थे और इसी बैडमिंटन हाॅल में खेला करते थे। उन्होंने कहा कि अश्वनी गुप्ता का एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। अश्वनी गुप्ता की स्मृति में अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट का गठन किया गया, जिसके माध्यम से पंचकूला और ट्राइसिटी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें सही दिशा दी जा सके। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा ब्लड डोनेशन कैप व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेेते है।

 

खेलों से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और बड़ो का सम्मान करने की भावना पैदा होती है

गुप्ता ने कहा कि अश्वनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट पिछले 18 वर्षों से खेलों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और बड़ो का सम्मान करने की भावना पैदा होती है। बच्चों की उर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर उन्हें नशे जैसी बुरी लत से बचाया जा सकता है। उन्होनंे कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें ताकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने परिवार के साथ-साथ देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि पंचकूला के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंचकूला का नाम रोशन किया है। उन्हें खुशी है कि पंचकूला की अनुपमा उपाध्याय इसी बैडमिंटन कोर्ट में खेल कर बैडमिंटन की राष्ट्रीय चैम्पियन बनी है ।

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता और उपायुक्त डाॅ यश गर्ग ने बैडमिंटन खेल कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, पार्षद सुदेश बिडला, सोनू बिडला, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पैटर्न विनोद मित्तल, महासचिव जितेंद्र महाजन, उप प्रधान डीपी सोनी, वित सचिव डीपी सिंगल, पीडी वर्मा, मुकेश गोयल, मनीष दत्त, एनडी शर्मा, आरसी गुप्ता, नागेश शर्मा, सुनील गुप्ता, सुनीता सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X