Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां अध्यापक और अभिभावक के मध्य एक मज़बूत कड़ी : शिक्षा मंत्री

Updated on Thursday, July 11, 2024 11:06 AM IST

- विद्यार्थी को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता की बुनियादी समझ देना हमारा कर्तव्य : शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

- शिक्षा विभाग द्वारा 11 दिनों में 22 जिले कवर करने का लक्ष्य

पंचकुला, 10 जुलाई - हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां अध्यापक और अभिभावक के मध्य एक मज़बूत कड़ी का कार्य कर रही हैं। हमारा लक्ष्य हर छात्र के भविष्य और जीवन को संवारना और निखारना है। इसके साथ ही स्कूलों में अधिक से अधिक विधार्थियों का दाखिला और शिक्षा में गुणवत्ता हमारा उद्देश्य है। त्रिखा आज पंचकूला में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन कमेटी प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आज से कुल 11 दिनों तक प्रदेश भर के सभी 22 जिलों में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन कमेटियों द्वारा कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में अध्यापक और अभिभावक वर्ग के बीच की दूरी कम करने के साथ - साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए चिंतन मनन होगा। आज की कांफ्रेंस के लिए कुल 248 जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन कमेटियों को आमंत्रित किया गया था।

 

विद्यार्थियों, कमेटियों के पदाधिकारियों, अभिभावकों और अध्यापकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा में समझ के साथ पठन, लेखन, और मूलभूत गणितीय प्रश्नों को हल करने का कौशल भी सिखाया जाता है। शिक्षा मंत्री ने कम लागत से बनाई गई शिक्षण सहायक सामग्री और विद्यार्थियों द्वारा 15 स्टॉल्स पर लगाए गए ज्ञान वर्धन तंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थी को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता की बुनियादी समझ देना हमारा कर्तव्य है। हर बच्चे को स्कूल लाना है और ध्यान रखना कि कोई बच्चा घर नहीं बैठे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने अपने सम्बोधन में युवा पीढ़ी को नशों से बचाने का आह्वाहन किया और स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को स्कूलों के उत्थान के लिए तत्पर रहने को कहा। हरियाणा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विभाग छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से पंचकूला जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला मेयर  कुलभूषण गोयल और प्राथमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. रिपुदमन सिंह ढिल्लों, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X