Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली में आयोजित 116वें वार्षिक बोनालू महोत्सव समारोह में की शिरकत

Updated on Tuesday, July 09, 2024 19:28 PM IST

बोनालू महोत्सव समारोह दिल्ली में हर साल मनाया जा रहा, जो संस्कृति को संजोए रखने में कर रहा है सहयोग - राज्यपाल

बोनालू महोत्सव तेलंगाना राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करता है - राज्यपाल


चंडीगढ़, 9 जुलाई - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर सिंहवाहिनी श्री महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद द्वारा आयोजित 116वें वार्षिक बोनालू महोत्सव समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बोनालू महोत्सव समारोह दिल्ली में हर साल मनाया जा रहा है जोकि हमारी संस्कृति को संजोए रखने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने आयोजको से आह्वान करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार से हर वर्ष की तरह दिल्ली में बोनालू महोत्सव समारोह आयोजित करते रहे ताकि हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ियों को इस संस्कृति के बारे जानकारी रहे कि हम किस प्रकार से बोनालू महोत्सव को मनाते है।  
 

 


इस मौके पर उन्होंने सिंहवाहिनी श्री महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य इसी प्रकार से आपके द्वारा बोनालु महोत्सव मनाया जाता रहे ताकि दिल्ली और उत्तर भारत में रहने वाले तेलंगाना के लोग हमेशा अपनी संस्कृति के जुड़े रहे। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक बोनालू महोत्सव नई दिल्ली में मनाया जा रहा है, जो तेलंगाना राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करता है।

इस मौके पर राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर बोनालू महोत्सव समारोह में स्वागत किया गया और उन्होंने महोत्सव में परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की। उन्होंने बोनालू महोत्सव समारोह में विभिन्न कलाकारों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
 

 


इस मौके पर सिंहवाहिनी श्री महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद के अध्यक्ष सी. राजेंद्र यादव, दिल्ली बोनालु समारोह के प्रभारी के. वेंकटेश और जी. अरविंद कुमार गौड़, महासचिव बी. मारुति यादव और ए. चंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पोषणी सतीश मोदीराज, संयोजक जी. अरविंद गौड़, सांस्कृतिक सचिव ए. विनोद कुमार, प्रचार सचिव एस. शास नारायण, आयोजन सचिव ए. श्रीनिवास गुप्ता और सी. कार्तिक यादव सहित अन्य उपस्थित थे। 
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X