Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

वाटर टैंक से पाइप लाइन बिछा कर थापली गांव लोगों के लिए पानी की करें व्यवस्था - डा. यश गर्ग

Updated on Tuesday, July 09, 2024 19:12 PM IST

उपायुक्त ने फोरेस्ट विभाग को डंगा लगाने के अधूरे काम को पूरा करने के दिए निर्देश

उपायुुक्त ने सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएं



पंचकूला, 9 जुलाई - उपायुक्त डा. यश गर्ग ने गांव थापली सरपंच सुनील कुमार की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग को कहा कि थापली गांव में पाइप लाइन ही नहीं डाली गई है।  वाटर टैंक से पाइप लाइन बिछाकर ग्रामीणों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शाम तक रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देश दिए।
उपायुुक्त डा. यश गर्ग आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने शिकायतों के निवारण के लिए संबन्धित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।
डा. यश गर्ग को गांव थापली सरपंच सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि गांव में पीने की पानी की काफी समस्या बनी हुई है। गांव में वाटर टैंक बना हुआ है, लेकिन पाइप लाइन नहीं डाली गई। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली की तारें नीचीं हैं, उनको उपर करवाया जाना है। नीची तारों के टूटने का भय बना रहता है। इसके अलावा पुल के पास दो राइडर दोबारा से शुरू करवाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने इस शिकायत पर संबन्धित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने धर्मशाला पर किए कब्जे को छुड़वाने की मांग
उपायुक्त को गांव नाडा साहब के ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव में बनी धर्मशाला पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले में नगर निगम और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने धर्मशाला पर किए गए अवैध कब्जे को कटवाने की गुहार लगाई।
गांव सोलहां निवासी फतेह सिंह ने बताया कि उनके गांव में डैम बना हुआ है। डैम में पानी भी है, लेकिन पाइप लाइन ना होने के कारण उनके खेतों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पूरी खेती बरसाती पानी पर ही निर्भर है। वो कुल पानी का एक तिहाई हिस्सा ही प्रयोग कर पाते हैं। उपायुक्त ने खेतों तक पूरा पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।

पीपीपी में गलती की वजह से बच्चों का एक साल हुआ खराब
डा. यश गर्ग को महिला भूपेंद्र कौर ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के कारण उसके बच्चों का दाखिला नहीं हो पा रहा है, जिस कारण से बच्चों की पढ़ाई का एक साल बीच में खराब हो गया। उन्होंने परिवार पहचान पत्र में हुई गलती को ठीक करने की गुहार लगाई।
ग्रामीण कृष्ण लाल ने शिकायत में बताया कि फोरेस्ट विभाग ने उनके गांव में डंगा लगाने का काम शुरू किया था। विभाग ने इस काम को पिछले वर्ष ही बीच में छोड़ दिया। इस बार भी बरसात का सीजन शुरू होने को है, लेकिन डंगा को पूरा करने का काम दोबारा से शुरू नहीं किया गया है।

पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों पर हो कार्रवाई
उपायुक्त को खड़कुआ निवासी गुरमीत सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव की पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने पक्के मकान बनाकर कब्जा किया हुआ है और अन्य लोग मौजूदा समय में कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने पंचायती जमीन पर कब्जा करने वालों से कब्जा हटवाकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने मामले की जांच जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को सौंपी।
ठेकेदार जितेन्द्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने पब्लिक हेल्थ के आदेश पर पीने के पानी के टैंकरों की सप्लाई की थी। विभाग द्वारा उसको एक बार पैसे देने के बाद दोबारा से पेमेंट नहीं दी है। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग को इस मामले की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने हादसे से पहले पेड़ काटने के दिए निर्देश
उपायुक्त को महिला नीलम देवी ने बताया कि उसके बेटे को सेक्टर 11 में ड्रॉ से एक जमीन अलॉट हुई थी। अब बेटे की मृत्यु हो चुकी है। उस जगह को अब उसके नाम किया जाए ताकि वहां पर वह अपना कोई व्यवसाय शुरू करके परिवार का पालन पोषण कर सके। मामले की जांच नगर निगम कमिश्नर को सौपी गई।
सेक्टर-10 के लोगों ने शिकायत में बताया कि उनके रोड पर पेड़ खड़ा है जिसकी वजह से बिजली की तारों में शाॅर्ट-सर्किट होता रहता है। जब भी नगर निगम की टीम उस पेड़ को काटने आती है तो एक मकान मालिक टीम को वहां से भगा देता है। बरसात का मौसम चला हुआ है। ऐसे में बिजली की तारों से हादसा होने का भय बना हुआ है। उपायुक्त ने नगर निगम को पेड़ काटकर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, जिला परिषद सीईओ गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चैहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी राजन सिंगला, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी समेत अधिकारीगण मौजूद रहे।
 
Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X