Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को योजनाओं से करवाया अवगत

Updated on Thursday, June 27, 2024 18:39 PM IST

पंचकूला, 26 जून - उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मिशन शक्ति के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता नेहरा द्वारा ब्लॉक बरवाला, पंचकूला में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को सस्क्तिकरण की महत्ता को समझाया गया, जिसके तहत विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केंद्र से विशेषज्ञ डॉ. अंजू एवं वंदना द्वारा उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पाद जैसे फल हैं, सब्जियां हैं। उनको कैसे खराब होने से बचाया जाए। इसी कार्य को अगर महिलाएं चाहें तो रोजगार के रूप में भी ले सकते हैं।


कृषि विभाग के जय प्रकाश शर्मा ने बताया गया कि कैसे औरतें अपने खेतों में नई तकनीक के इस्तेमाल से ज्यादा उपज कर सकती है। शिक्षा विभाग के प्रदीप शर्मा द्वारा शिक्षा के महत को समझते हुए बताया गया कि किस प्रकार महिलाओं की शिक्षा न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए उत्थान के लिए आवश्यक है। जिला कल्याण विभाग से ऑफिसर प्रदीप कुमार द्वारा कम आय वाले लोगों के लिए व अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए व विधवा औरतों के लिए विभाग द्वारा चलायी गई अलग - अलग स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें वह आवेदन करके इन स्कीमों का लाभ ले सकते हैं, जोकि उनके डिपार्टमेंटल वेब साइट उपलब्ध है।

 


स्वयं सहायता समूह ग्रुप की रमन रानी ने बताया कि वह किस प्रकार घर के काम के साथ में ही खेती व व्यापार व्यवसाय से जुड़ी और कैसे इस व्यवसाय में कार्य करते हुए प्रगति की।


हरियाणा महिला विकास निगम की शालू सूद ने कहा कि निगम द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। हरियाणा महिला विकास निगम की तरफ से उस ऋण पर अनुदान राशि प्रदान की जाती है। हरियाणा महिला विकास निगम की तरफ से व्यक्तिगत ऋण स्कीम, हरियाणा मातृशक्ति उघमिता योजना, विधवाओं के लिए अनुदान राशि स्कीम, शिक्षा ऋण स्कीम जिला में संचालित की जा रही है।

उन्होने बताया कि व्यक्तिगत ऋण स्कीम में 25 प्रतिशत सब्सिडी अधिकतम 10000 रुपये सामान्य जाति और अनुसूचित जाति के लिए 25000 रुपये, हरियाणा मातृशक्ति उघमिता योजना मे 7 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति तीन वर्ष तक व विधवाओं के लिए अनुदान राशि स्कीम में 100 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति 3 साल अधिकतम 50000 रुपये और शिक्षा ऋण स्कीम मे 5 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति प्रति वर्ष दी जाती है। कार्यक्रम के अन्त में डब्ल्यूसीडीपीओ बरवाला बिमला बहोरिया ने धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X